राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण के निर्देशानुसार ब्यावरा देवास हाईवे टोलप्लाज़ा के वरिष्ठ अधिकारी अजिताभ झा के नेतृत्व में रोड़ सुरक्षा माह के तहत कार्यक्रम

शहजाद खान
शाजापुर-
टोलप्लाज़ा रोजवास के प्रबंधक दीपक पांडे ने बताया कि राष्ट्रीय राज्यमार्ग प्राधिकरण के निर्देशानुसार ब्यावरा देवास हाईवे के वरिष्ठ अधिकारी अजिताभ झा सर के नेतृत्व में रोड़ सुरक्षा माह 15 जनवरी से प्रारम्भ किया गया और समापन माह 15 फरवरी तक किया जायेगा। माह में रोड़ सुरक्षा संबंधित अलग अगल गतिविधि की जा रही है । रोड़ सुरक्षा संबंधित सभी को जागरूक किया जा रहा, आज बाबा इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों को रोड़ सुरक्षा नियम की जानकारी दी गई । जागरूकता में बच्चों की प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया जिसमें प्रथम पुरस्कार, द्वितीय पुरस्कार, तृतीय पुरस्कार, रखा गया । बच्चों के साथ चित्रकला का आयोजन रखा गया । बच्चों ने रोड़ सुरक्षा संबधित चित्रकला बनाई गई । जिसमें बच्चों को प्रथम,द्वितीय,और तृतीय पुरस्कार वितरण किये गये, और सभी बच्चों में चॉकलेट वितरण किये गये । सभी बच्चों को सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियम, सड़को पर किस प्रकार चलने की सलाह दी गई । यातायात के नियम और रोड़ नियमों का पालन करने की सलाह दी गई। जिसमें रोजवास टोल मैनेजर आदरणीय दीपक पाण्डेय, रूट मैनेजर आदरणीय वी पी सक्सेना, अस्सिटेंट मैनेजर श्रीमान शिवेंद्र सिंह, पैट्रोलिंग टीम के ऑफिसर श्रीमान रवि दवाने रूट ऑफिसर संदीप कुमार, ओमप्रकाश माली, गौरव गौतम, इकरामुद्दीन शाह, डॉक्टर राजधान, महेन्द्र,ओमप्रकाश जाट, साथ ही सहायक रवि, महेन्द्र, सतीश, सोनू, हेमराज, आरिफ, आकाश सभी इस प्रोग्राम में सम्मलित रहे ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |