दूरदर्शन के Live Show के दौरान अचानक दबे पांव आई मौत, डायरेक्टर की ले ली जान, एंकर पूछती रह गई सवाल

नई दिल्ली: केरल में दूरदर्शन के Live Show के दौरान कृषि विश्वविद्यालय में निदेशक रहे 59 साल के डॉ. ए. एस. दास की अचानक मौत हो गई। दरअसल, केरल में दूरदर्शन के एक स्टूडियो में एक लाइव कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को एक कृषि विशेषज्ञ अचानक बेहोश होकर गिर गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

चैनल के सूत्रों ने बताया कि यह घटना दूरदर्शन के कृषि दर्शन कार्यक्रम के दौरान शाम करीब साढ़े 6 बजे हुई. बेहोश होने के बाद कृषि विशेषज्ञ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि डॉ. अनी एस दास, केरल कृषि विश्वविद्यालय में प्लानिंग डायरेक्टर थे। वह अकसर  दूरदर्शन के कार्यक्रम का एक्सपर्ट के तौर पर हिस्सा लेते थे। इस दौरान वह एक लाइव चर्चा के दौरान अचानक बेहोश हो गए औऱ उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि उनको बेहोश होते ही तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |