Bigg Boss में दोबारा होगी अभिषेक की एंट्री! पोक करने पर Salman Khan ने लगाई ईशा-समर्थ की क्लास

नई दिल्ली: BiggBoss सीज़न 17 के समापन के करीब आने के साथ-साथ शो काफी सुर्खियों में है।   हाल ही में, अभिनेता अभिषेक कुमार को कथित तौर पर अपनी ex गर्लफ्रेंड ईशा मालवीय के बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल को थप्पड़ मारने के लिए सलमान खान द्वारा आयोजित शो bigg-boss से बाहर निकाल दिया।

घर की कप्तान – अभिनेत्री अंकिता लोखंडे – ने अभिषेक को उनके अनियंत्रित व्यवहार के लिए बाहर निकालने का निर्णय लिया।बता दें कि  पिछले कुछ समय से समर्थ और ईशा के अभिषेक के साथ अच्छे संबंध नहीं हैं। तीनों कई बार बहस में शामिल हो चुके हैं। इस हफ्ते की शुरुआत में, चीजें तब और खराब हो गईं जब समर्थ और ईशा ने अभिषेक के मेडिकल उपचार पर टिप्पणी करके उनकी मानसिक स्थिति का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया, जो उन्होंने बिग बॉस में प्रवेश करने से पहले करवाया था। इससे अभिषेक भड़क गए और जब समर्थ ने उनके मुंह में टिश्यू डालने की कोशिश की तो वह हिंसा पर उतर आए और अभिषेक ने समर्थ को थप्पड़ मार दिया।

सलमान खान ने लगाई समर्थ जुरेल की क्लास
वहीं वीकेंड के वार पर सलमान ने अभिषेक को उकसाने के लिए समर्थ की जमकर क्लास लगाई। सलमान ने कहा कि अभिषेक गलत है लेकिन मुंह में टिश्यू पेपर चिपकाना, कम्बल, पिता का मेंटल बेटा कहना यह बेद गलत है। वहीं सलमान ने ईशा की क्लास लगाते हुए कहा कि  ईशा, अगर तुम अभिषेक होती और समर्थ तुम्हारे साथ ऐसा करता तो तुम क्या करती?”

ईशा ने जवाब दिया, “मैं उसे मारूंगी, सर।” सलमान ने आगे पूछा, “समर्थ, आप चाहते थे कि लास्ट एक्शन उसका हाथ उठाना हो, है ना? तो, क्या यह प्लान बनाया गया था।?” समर्थ ने जवाब देते हुए कहा, “मैं उसके ट्रिगर पॉइंट्स को जानता था, कि वह मानसिक रूप से उतना मजबूत नहीं है।”

वहीं, अब, नेटिज़न्स ने एक्स (जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था) पर ‘नेशन सपोर्ट्स अभिषेक’ ट्रेंड शुरू कर दिया है और उन्हें फैंस के साथ-साथ सेलेब्स का भी साथ मिल रहा है।  सोशल मीडिया चर्चा में दावा किया गया है कि अभिषेक को  बिग बॉस में फिर से एंट्री करवाई जाए। हालांकि इसका अंदाजा इस लिए भी लगाया गया कि क्योंकि उन्हें वीकेंड का वार एपिसोड के सेट पर देखा गया था औऱ सूत्रों का कहना है कि सलमान खान ने अभिषेक की फिर से बिग बाॅस के हाउस में एंट्री करवाई है। हालाँकि, अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |