देश की शान में हर घर लहराएगा तिरंगा – कराड़ा हर घर तिरंगा अभियान को लेकर भाजपा की जिला बैठक में बनाई योजना


शाजापुर। आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर देश में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घरों में देश की शान में सम्मान के साथ तिरंगा फहराना है। तिरंगा हमारे स्वाभिमान का प्रतीक है और हमारे स्वाभिमान को हमे हमेशा ऊंचा रखना है।

यह बात भाजपा जिला अध्यक्ष अंबाराम कराड़ा ने कही। वे रविवार को स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय पर तिरंगा अभियान को लेकर आयोजित जिला बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 9 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले भर में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा द्वारा यात्राएं निकाली जाएंगी साथ ही प्रत्येक घरों पर तिरंगा लगवाने का कार्य किया जाएगा। यह तिरंगा यात्रा किसी संस्था या संगठन की यात्रा नहीं है यह यात्रा देश की आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत निकाले जाने वाली एक राष्ट्र की यात्रा है। जिसमे देश के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य इस अभियान से जुड़ने का है। जिला अध्यक्ष श्री कराड़ा ने जिले के 15 ही मंडलों में हर घर तिरंगा अभियान की योजना को विस्तार बताया साथ ही सभी मंडलों में निकलने वाली तिरंगा यात्रा की योजना बनवाई। श्री कराड़ा ने बताया की भारतीय जनता पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विस्थापन स्मरण दिवस भी मना रही है। जिसमे तिरंगा लेकर सभी मंडलों में मौन रैली निकाली जाएगी। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री एवं तिरंगा अभियान के जिला प्रभारी विजयसिंह बेस ने हर घर तिरंगा अभियान की जानकारी देते हुए संबोधित किया। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं यात्रा के जिला सह प्रभारी प्रदीप चंद्रवशी, नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष प्रेम जैन भी मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री दिनेश शर्मा ने किया तथा आभार जिला महामंत्री संतोष बराड़ा ने माना। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विजय जोशी ने दी। इस अवसर पर जिले एवं मंडल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने शिवपुरी में युवाओं के साथ लगाए ठुमके, ‘सुनो गौर से दुनिया वालों’ गीत पर बढ़ाया जोश     |     सरकारी खजाने से वेतन पाने वाले कर्मचारियों के साथ भेदभाव नहीं कर सकती सरकार: हाईकोर्ट     |     मुरैना के प्राचीन लीला मेले में सजी पारंपरिक घुड़दौड़: रिश्तेदारी के चलते नहीं हुआ सीधा मुकाबला, सभी घोड़ियां रहीं बराबरी पर     |     उज्जैन की चिमनगंज कृषि उपज मंडी में मुहूर्त नीलामी: डॉलर चना 21,113 रुपये प्रति क्विंटल बिका     |     शहडोल के ब्यौहारी में हाथियों के आतंक से फसलों और मकानों को भारी नुकसान, प्रशासन ने तैयार किए मुआवजे के बिल     |     जबलपुर में छठ महापर्व की धूम: ग्वारीघाट पर रील्स और फोटो शूट का क्रेज, शहर के 17 स्थानों पर सजेगी छठ वेदी     |     बुरहानपुर के बोदरली गांव में अनोखी परंपरा: जहां एक भी मुस्लिम परिवार नहीं, बावजूद इसके हिंदू समुदाय के लोग मनाते हैं सालाना उर्स     |     श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खबर: चंबल नदी पार कर राजस्थान पहुंचे दो चीते, वन विभाग अलर्ट     |     भोपाल में 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप का समापन, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की खिलाड़ियों की सराहना     |     इंदौर स्वच्छता सर्वेक्षण विवाद पर मेयर पुष्यमित्र भार्गव का बड़ा बयान, कहा— स्कोर शीट आने पर सामने आ जाएगी सच्चाई     |