शासकीय महाविद्यालय मक्सी में विश्व एड्स दिवस मनाया गया

मक्सी,,
नगर के कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति शासकीय महाविद्यालय मक्सी में दिनांक 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया गया। रासेयों के अंतर्गत एड्स के संबंध में जागरुकता व जानकारी प्रदान करने के लिए एक कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मक्सी के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गोपाल मकवाना एवं श्री मोहम्मद कैस थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता रासेयों अधिकारी प्रोफ़ेसर मीनू गजाला खान ने की। कार्यक्रम के आरंभ में सभी अतिथियों का स्वागत पुष्पहार के माध्यम से महाविद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया । एड्स के संबंध में जानकारी देते हुए अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि डॉक्टर गोपाल मकवाना ने कहा कि एड्स एच आई वी ह॒यूमन इम्युनोडिफिशियेन्सी वायरस से होता हे जिसके कारण शरीर का इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर हो जाता है व शरीर बीमारियों से बचाव नहीं कर पाता है। एड्स के संबंध में उन्होंने कई भ्रांतियों का भी निवारण किया। एड्स के लिए दवाइयां व चिकित्सा पद्धति का जिक्र किया। श्री मोहम्मद कैस ने भी एड्स के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की । यह किस तरह फैलता है एवं बचाव किस तरह किया जा सकता है। इसमें काउंसलर की भूमिका का भी जिक्र उन्होंने किया। कार्यक्रम का संचालन डाक्टर अपर्णा जैन ने किया ।इस अवसर पर डॉ सौदान सिंह मकवाना ,डॉ विनीता परमार ,श्री हेमंत डबरिया, श्री राहुल कुमरावत, श्री चिराग नाथ योगी, श्री मदनलाल, श्री जगदीश देवड़ा आदि महाविद्यालयीन स्टॉफ सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थिति थे। आभार प्रोफ़ेसर लाखन सिंह कुशवाह ने माना।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |