ENG vs SL, CWC 23 : इंग्लैंड को लगा चौथा झटका, बटलर 8 रन बनाकर आउट हुए

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे विश्व कप 2023 का 25वां मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लेते हुए 77 रन पर 4 विकेट गंवा लिए हैं।

इंग्लैंड की शुरूआत सधी हुई रही लेकिन ओपनर डेविड मलान (28) का 6.3 ओवर में पहला विकेट गंवा लिया। मलान के बाद जॉनी बेयरस्टो (30) और फिर जो रूट रन आउट हो गए। अभी टीम इससे उभरी भी नहीं थी कि बटलर (8) छोटी पारी खेलकर आउट हो गए।

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतने के बाद कहा, ‘हम पहले बल्लेबाजी करने जा रहे हैं। अच्छा विकेट लग रहा है, थोड़ा सूखा है लेकिन हम अच्छा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे। हम अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन से पीछे रहे हैं, हमने काफी बातचीत की है और यह प्रदर्शन के बारे में है। एक समूह के रूप में हम बहुत अच्छे स्तर पर बने हुए हैं, हम जितना अच्छा खेल सकते थे उतना अच्छा नहीं खेल पाने के कारण चारों ओर कुछ निराशा है लेकिन व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से टीम में गुणवत्ता है।

हेड टू हेड (विश्व कप में) 

कुल मैच – 11
इंग्लैंड – 6 जीत
श्रीलंका – 5 जीत

पिच रिपोर्ट 

यहां की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार है जिसका उदाहरण यहां खेले गए आखिरी वनडे में 367 रन बनाने की ऑस्ट्रेलिया की हालिया उपलब्धि है। हालांकि स्पिनरों को पिच से कुछ मदद मिल सकती है लेकिन मैदान का आकार छोटा होने के कारण गेंदबाजी विभाग के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी।

मौसम 

बेंगलुरु में 31 डिग्री सेल्सियस के उच्च तापमान के साथ ज्यादातर धूप वाले मौसम का अनुभव होने की उम्मीद है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आएगी।

प्लेइंग 11 

इंग्लैंड : जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, क्रिस वोक्स, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड

श्रीलंका : पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर/कप्तान), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |