जन्माष्टमी पर कर्मचारियों को बड़ी सौगात, मिलने जा रहा वेतन-मानदेय वृद्धि का लाभ

 कर्मचारियों के लिए इस वक्त की बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों को जन्माष्टमी के मौके पर बड़ा तोहफा दिया है। बता दें कर्मचारियों के वेतन वृद्धि पर सहमति बन गई है। इसके साथ ही उन्होंने वेतनमान का लाभ देते हुए उनके वेतन में बड़ी वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी।

उत्तराखंड सरकार की कुमाऊं मंडल विकास निगम के संविदा कर्मचारियों के वेतन वृद्धि पर सहमति बनी है। कुमाऊं मंडल विकास निगम के एचडी और कर्मचारी संघ के बीच वार्ता में तय किया गया है। वेतन वृद्धि का विषय निदेशक मंडल की बैठक में रखा जाएगा। इतना ही नहीं 2008 तक के संविदा कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा जिसके साथ ही उनके वेतन में बड़ी वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी।

 इस फैसले से वर्ष 2009 से वर्ष 2018 तक तृतीय श्रेणी और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी को 16000 रुपए और 14000 रुपए वेतन देने पर सहमति बनी है। वहीं वर्ष 2019 से 2022 तक के तृतीय कर्मचारियों को 10500 रुपए और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 12500 रुपए वेतन देने पर सहमति बनी है। वहीं सरकार के इस फैसले के बाद उन्हें सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। जिसके साथ ही उनके वेतन में 6000 रुपए तक की वृद्धि है। जल्द इस प्रस्ताव को निदेशक मंडल की बैठक में रखा जाएगा। बैठक में प्रस्ताव पर मोहर लगने के साथ ही कर्मचारियों को इसकी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। संविदा कर्मचारियों को सातवें वेतनमान के लाभ के साथ वेतन वृद्धि का लाभ मिलने से उनके वेतन में बड़ी वृद्धि रिकॉर्ड की जाएगी। आदेश जारी होने के महीने से उन्हें इसका लाभ दिया जा सकता है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |