कृष्ण नगरी में धूमधाम से मनाई जा रही जन्माष्टमी, प्रशासन ने शहर को 3 जोन में बांटा….

मथुरा। देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी दो दिन है आज और कल यानी 6 और 7 सितंबर को। उत्तर प्रदेश के मथुरा से लेकर बरसाना और वृंदावन को सजाया गया है। श्रीकृष्ण जन्मभूमि में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की है। किसी भी तरह की अनहोनी से बचने और सुरक्षा के लिहाज से मथुरा और वृंदावन को जोन और सेक्टर में बांटा गया है।

एडीएम विजय शंकर पांडेय ने कहा कि बीते साल बांके बिहारी मंदिर में भीड़भाड़ की वजह से दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। ऐसी घटनाओं से बचने के लिए इस बार मंदिर क्षेत्र में एक जोन और 7 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि मथुरा को तीन जोन और 17 सेक्टर में बांटा गया है जबकि वृन्दावन को तीन जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |     इतिहास रचने को तैयार युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी, चिल्ड्रंस डे पर बनाएंगे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड— बनेंगे सबसे कम उम्र के T20 कप्तान     |     दीपावली पर व्यापारिक समृद्धि के लिए क्यों किया जाता है चोपड़ा पूजन? जानिए नए बही-खातों की पूजा का महत्व और परंपरा     |     भारत और न्यूजीलैंड वनडे सीरीज, क्या 93 महीने बाद फिर इतिहास दोहराएगी टीम इंडिया?     |