देवास जिले में आबकारी विभाग ने कार्यवाही कर 06 प्रकरण किये दर्ज कार्यवाही में जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 02 लाख 34 हजार रुपए

———
देवास जिले में आबकारी विभाग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में वृत्त बागली (अ) के ग्राम बरझाई एवं ग्राम बजरंगगढ़ में कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान जंगल तथा नालों में चलित भट्टियां बरामद हुई, जिन्हे नष्ट किया गया। कार्यवाही में 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 2200 किलो ग्राम महुआ लाहन बरामद हुआ। लाहन को मौके पर विधिवत नष्ट किया गया। कार्यवाही में कुल 06 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये। जप्त सामग्री का बाजार मूल्य 02 लाख 34 हजार रुपए है।

कार्यवाही में आबकारी उप निरीक्षक राजकुमारी मंडलोई, प्रेम यादव, निधी शर्मा, विजय कुचेरिया, कैलाश जामोद, उमेश स्वर्णकार, मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया, आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल, विकास गौतम, दीपक, अरविंद जिनवाल, आरक्षक नेहाल खत्री, निकिता परमार, वैशाली सोलंकी एवं सैनिक किशोर, केदार चौधरी, संजय शर्मा शामिल थे। जिले में आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |     भोपाल में पटाखों से पांच बच्चे और लोग घायल, सर्जरी के बाद भी एक किशोर की आंख बचाने में डॉक्टरों को आ रही चुनौती     |     इंदौर को मिली अत्याधुनिक कामधेनु गौशाला की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया लोकार्पण— देसी नस्ल की गायों का होगा संरक्षण     |