Shajapur मारपीट करने वाले आरोपीयों को 3 – 3 साल की सजा व जुर्माना

शाजापुर। न्यायालय विशेष न्या‍याधीश(एट्रोसि‍टी एक्ट) जिला शाजापुर म.प्र. द्वारा आरोपी गोपाल सिंह सौंध्या पिता बापूलाल सौंध्या, कमल सिंह सौंध्या पिता भगवान सिंह सौंध्या, ओम सिंह सौंध्या पिता अर्जुन सिंह सौंध्या, विजेन्द्र सिंह सौंध्या पिता नारायण सिंह सौंध्या निवासीगण ग्राम फावका मो0 बडोदिया जिला शाजापुर को भादवि की धारा 325 में दोषी पाते हुए प्रत्‍येक आरोपी को 3-3 वर्ष के कठिन कारावास एवं 2000-2000 रू के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
विशेष लोक अभियोजक कमल गोयल, एडीपीओ शाजापुर ने बताया कि घटना दिनांक 01-06-2017 को शाम करीब 6 बजे आरोपी गोपाल, घनश्याम (फरियादी) के घर के बाहर चक्कर काट रहा था तभी फरियादी द्वारा आरोपी गोपाल को घर के सामने चक्कर काटने को मना किया। जिसके बाद आरोपी गोपाल वहां से चला गया। जब फरियादी मोटरसाईकिल से घर जा रहा था तो गांव के चौक मे आरोपी गोपाल सौंध्या हाथ में फर्सी लिये तथा उसके साथी कमल व ओम सौंध्या व विजेन्द्र सोंध्या हाथ में लकडी लिये गालियां देते हुये आयेऔर फरियादी को फर्सी, लकडी से मारपीट कर उसे चोंट पहुचाई। आरोपीगण ने जान से खत्म करने की धमकी भी दी। घटना की रिपोर्ट फरियादी घनश्याम ने थाना मो0 बडोदिया पर दर्ज करायी।
थाना मो0 बडोदिया के द्वारा सम्पूर्ण अनुसंधान पश्चात चालान सक्षम न्या‍यालय में प्रस्तुत किया । प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी कमल सिंह गोयल, ए.डी.पी.ओ. शाजापुर द्वारा की गई। माननीय न्यायालय ने अभियोजन के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों से सहमत होते हुये आरोपी को दण्डित किया ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |