मक्सी, मक्सी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है लगातार अपराधों के नियंत्रण में पुलिस की टीम के सूझबूझ से काम करने से गत दिनों एटीएम में चोरी करने के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार किया गया तो वही अब एक आरोपित से अवैध शराब के साथ दो चोरी की मोटरसाइकिल थी जब्त की है मक्सी थाने के टीआई गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपालसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी. एस. बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती दीपा डोडवे के निर्देशन में व थाना प्रभारी मक्सी निरी. गोपालसिंह चौहान द्वारा जिला शाजापुर में वाहन चोरी की अपराधो पर अकुंश लगाते हुये दिनांक 20.07.23 को आरोपी ग्राम झोकर से आरोपी महेन्द्र पिता कमल झाँजा जाति कंजर निवासी रुलकी कंजर डेरा के कब्जे से अवेध रुप परिवहन करते दो प्लास्टिक की केनी मे रखी 70 लीटर कच्ची शराब किमती 7000/रुपये एंव होण्डा सी बी साईन काले रंग की बीना नम्बर प्लेट लगी मोटर सायकल जप्त की गई। आरोपी द्वारा उक्त मोटर सायकल एम पी 13 डी व्हाय 2565 थाना चिंतामण उज्जैन क्षेत्र से अपने साथी विकास के साथ चोरी करना बताया गया एंव आरोपी द्वारा ग्राम झोकर से भी दिनांक 13.07.23 को अपने साथी विकास के साथ एच एफ डिलक्स मोटर सायकल एम पी 42 एम क्यु 3835 चोरी करना बताया जाने पर उक्त मोटर सायकल भी जप्त की गई है। आरोपी सघन पूछताछ कर अन्य चोरी के अपराधो के बारें में पतारसी के प्रयास जारी है तथा उसके साथी विकास कंजर निवासी रुलकी की तलाश जारी है।
उक्त कार्यवाही में उप निरी अँकित मुकाती, का.प्र आर. 05 मुकेश पटेल, का. आर. 187 रामेश्वर जाटव, आर.221 चन्द्रशेखर जाट की सराहनीय भुमिका रही।
सब इंस्पेक्टर अनिल मुकाती के द्वारा बेहतर काम अपराधों के खुलासे में देखने को मिल रहा है