मक्सी,, मक्सी नगर परिषद में गुरुवार को कर्मचारियों की संयुक्त टीम के द्वारा 18 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया जानकारी देते हुए शहर अध्यक्ष रुपेश लावरे ने बताया कि अखिल भारतीय सफाई कांग्रेसट्रेड यूनियन 7262 के प्रदेश अध्यक्ष मगन लाल झंझोट के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी कर्मचारियों की 18 सूत्री मांगों को लेकर संपूर्ण मध्यप्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन करने के तहत दिनांक 20 जुलाई 2023 को नगर शाखा नगर परिषद मक्सी द्वारा स्थानीय समस्याओं के साथ प्रदेश कर्मचारियों की 18 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन ज्ञापन मुख्य नगर परिषद अधिकारी को मुख्यमंत्री जी नाम ज्ञापन सौंपा गया जिसमें मक्सी नगर परिषद के समस्त कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ट्रेड यूनियन जिंदाबाद कर्मचारी एकता जिंदाबाद जय हिंद भारत माता की जय जय भीम सभी कर्मचारियों ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमारी जायज मांगों के अनुसार हम माननीय मुख्यमंत्री जी से मांग करते हैं कि इन्हें शीघ्र अति शीघ्र पूरा किया जाए और कर्मचारियों के हित का ध्यान रखा जाए। कर्मचारियों ने चेतावनी देते यह भी कहा कि हमारी मांगों को समय रहते अगर मंजूर नहीं किया गया तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करने के लिए हम सभी लोग बाध्य होंगे इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे

