Video मक्सी पुलिस ने एटीएम पर चोरी के मामले में किया खुलासा आरोपी गिरफ्तार

थाना मक्सी क्षेत्रान्तर्गत एटीएम में तोड फोड़ कर चोरी का प्रयास करने वाले अज्ञात आरोपीयो का मक्सी पुलिस द्वारा पर्दाफाश कर घटना का खुलासा किया गया।
दिनांक 17/06/2023 को कस्बा मक्सी में रामभरोसे दूध डेयरी के पास एसबीआई एटीएम में लाखो रुपये चुराने की नियत से एटीएम में तोड़ फोड़ की गई किन्तु आरोपीयो को सफलता नही मिल पाई ।
👇Ti गोपाल सिंह चौहान ने क्या कहा देखे वीडियो 👇


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, शाजापुर श्री यशपालसिंह राजपूत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री टी.एस. बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती दीपा डोडवे के निर्देशन में व थाना प्रभारी मक्सी निरी, गोपालसिंह चौहान द्वारा इस एटीएम की वारदात को गम्भीरता से लेते हुए थाना मक्सी पर एक टीम गठीत कर उक्त आरोपीयों की पतारसी हेतु मुखवीर लगाये गये तथा पुराने बदमाशो से लगातार पूछताछ की गई। सायबर टीम के सहयोग से तकनीकी जानकारी हासील की गई तो पाया कि आरोपी गण 1. कौशल उर्फ लक्की गेहलोत पिता राजेश गेहलोत उम्र 20 साल निवासी भागीरथपुरा थाना गणगंगा इन्दौर, 2. अभिषेक उर्फ एबला पिता कमलेश चौहान उम्र 19 साल निवासी गौरी नगर इन्दौर व 3 गोलू उर्फ खटीक पिता देवीसिंह ठाकुर निवासी अरविन्दो अस्पताल के पास इन्दौर द्वारा घटना घटित की गई जिसमें आरोपी गण 1. कौशल उर्फ लक्की गेहलोत 2. अभिषेक उर्फ एबला को गिरफ्तार किया जाकर इनके कब्जे से पटना में प्रयुक्त एक एक्टीवा मोटर सायकल व एक लोहे की टामी जप्त की गई। इन बदमाशो से सघन पूछताछ कर अन्य वारदातों के बारे में पतारसी के प्रयास जारी है तथा मास्टर माईंड गोलू उर्फ खटीक पिता देवीसिंह ठाकुर निवासी अरविन्दो अस्पताल के पास इन्दौर की तलाश जारी है।

उक्त कार्यवाही में उप निरी अंकित मुकाती, का. प्र. आर. 192 शेलेन्द्रसिंह, का. प्र आर. 05 मुकेश पटेल, का. आर. 187 रामेश्वर जाटव, आर. 221 चन्द्रशेखर जाट व सायबर सेल टीम का प्र आर. विकाश तिवारी का प्र आर. अनिल मण्डलोई, आर. अनिल सक्सेना, आर. राजेश दांगी की सराहनीय भूमिका रही।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |