मुख्यमंत्री श्री चौहान संबल योजना में देवास जिले के 507 हितग्राहियों के खातों में 11.24 करोड की राशि की अंतरित
Dewas
—-
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से संबल योजना तथा भवन संनिर्माण कर्मकार मंडल के अतंर्गत अनुग्रह सहायता राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से हितग्राहियों के खाते में किया। कार्यक्रम जिला मुख्यालय देवास के साथ-साथ जिले की प्रत्येक तहसील मुख्यालय एवं नगर परिषदों में वेब लिंक के माध्यम से देख गया। संबल योजना में देवास जिले के कुल 507 हितग्राहियों को कुल 11.24 करोड राशि तथा मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल योजना अंतर्गत 14 हितग्राहियों को कुल 36 लाख राशि वितरित की गई।
उल्लेखनीय है कि संबल योजना में अनुग्रह सहायता के रूप में दुघर्टना में मृत्यु पर 4 लाख, सामान्य मृत्यु पर 2 लाख, स्थायी अपंगता पर 2 लाख, आंशिक स्थायी अपंगता पर एक लाख और अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रूपये की राशि दी जाती है। योजना में महिला श्रमिक को प्रसूति सहायता के लिए 16 हजार रूपये दिये जाते हैं और श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा भी प्रदान की जाती है।