कलेक्ट्रेट के सोलर पेनल से लगभग 300 यूनिट से अधिक प्रतिदिन विद्युत उत्पादन हो रहा है

शाजापुर
—–
उर्जा संरक्षण कार्यक्रम के तहत कलेक्‍टर कार्यालय शाजापुर में स्थापित सोलर उर्जा पेनल से अब 300 यूनिट प्रतिदिन विद्युत उत्पादन प्राप्त होने लगा। कलेक्टर कार्यालय की विद्युत खपत प्रतिदिन 500 यूनिट से अधिक है, और अब 300 यूनिट बिजली सोलर पेनल से मिलने के बाद विद्युत देयक आधे से भी कम हो जाएगा।

कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने बताया कि कार्यालय की छत पर लगे सोलर पेनल कई दिनों से बंद थे। इन्हें चालू करने एवं नियमित संधारण के लिए विगत दिनों उर्जा विकास निगम एवं पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों की बैठक ली गई। बैठक में म.प्र.उर्जा विकास निगम के जिला अक्षय उर्जा अधिकारी श्री फारूख, मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के उपयंत्री श्री बलराजशरण तिवारी, माधव इन्फा एनर्जी भोपाल के इंजिनियर श्री सतीश उपस्थित थे। बैठक में स्थापित सोलर उर्जा से होने वाली विद्युत उत्पादन एवं विद्युत बिलों मे कटौती के संबंध में समीक्षा की गई। बैठक में माधव इन्फा के इंजीनियर द्वारा बताया गया कि कार्यालय की छत पर 80 किलोवॉट का सोलर पैनल लगा हुआ है। इसमें तकनीकी खराबी आने एवं कुछ बैटरियां खराब होने से बंद है। इनकी अब मरम्मत कराई गई जिसके बाद से प्रतिदिन 04 यूनिट प्रतिकिलोवॉट की दर से विद्युत उत्पादन हो रहा है। इस प्रकार प्रतिदिन औसत 300 से 330 यूनिट विद्युत उत्पादन हो रहा है। वर्तमान मे ग्रीष्म ऋतु मे उर्जा खपत अधिक होने से लगभग कार्यालय मे 500 से 550 यूनिट की आवश्यकता रहती है। लाईन लॉस व बेटरी चार्जिंग कम करने के बाद सोलर पेनल से प्रतिदिन 300 यूनिट का उत्पादन प्राप्त हो रहा है। आने वाले समय में विद्युत खपत में कमी होने पर कलेक्टर कार्यालय शत्-प्रतिशत सोलर उर्जा से रोशन होगा। तथा विद्युत देयक मे अपेक्षाकृत 50 प्रतिशत से अधिक की कमी आयेगी।

मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी के उपयंत्री श्री बलराजशरण तिवारी ने बताया कि विद्युत कि स्वचलित मीटर लगे होने से सोलर विद्युत उत्पादन का उपयोग होता रहता है तथा अतिरिक्त विद्युत की आवश्यकता होने पर विद्युत कम्पनी से विद्युत आपूर्ति होती है। इस प्रकार प्रतिमाह लगभग 6000 यूनिट की औसत खपत होने पर सोलर पैनल से लगभग 3000 यूनिट की विद्युत आपूर्ति होने पर विधुत देयक में लगभग 50 प्रतिशत की कमी आएगी तथा विद्युत प्रभार व फिक्ड चार्जेस नियमानुसार रहेंगे।

समीक्षा के पश्चात कलेक्टर श्री कन्याल ने प्रतिमाह सोलर विद्युत उत्पादन एवं विद्युत खपत की मॉनिटरिंग करने तथा विद्युत देयकों को न्यूनतम राशि पर लाने के प्रयास करने के निर्देश दिए गए।
#खुशियों_की_दास्तां #SuccessStory #solarenergy #solarpanels #saveenergy #collectorshajapur #jansamparkshajapur #kishorekanyal #shajapur #MP CM Madhya Pradesh
Department of Energy Madhya Pradesh
New & Renewable Energy Department, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

हमीदिया अस्पताल फायरिंग केस: इमरजेंसी वार्ड में गोलियां बरसाने वाला कुख्यात बदमाश दबोचा! पुलिस की कार्रवाई से अपराधियों में खौफ     |     Bhootadi Amavasya 2026: नर्मदा तट पर उमड़ा जनसैलाब, तंत्र-मंत्र से बाधाएं दूर करने का अनोखा अनुष्ठान; जानें क्या है भूतड़ी अमावस्या का रहस्य     |     Karni Sena Protest Ratlam: रतलाम की सड़कों पर करणी सेना का जबरदस्त आंदोलन, बीच सड़क बना खाना; प्रशासन के हाथ-पांव फूले     |     इंदौर मेट्रो पर बड़ा ‘ब्रेक’! बिना जरूरी NOC के कैसे शुरू हुआ ट्रायल रन? सरकारी विभागों के नियमों की अनदेखी पर उठे गंभीर सवाल     |     कमाल की आस्था! देवास की 4 साल की ‘नंदिनी’ निकली 3 हजार KM की नर्मदा परिक्रमा पर; नन्हीं बिटिया के जज्बे को देख दुनिया हैरान     |     रीवा वालों की मौज! अब रायपुर पहुँचें सिर्फ 80 मिनट में; शुरू हुई सीधी हवाई सेवा, किराया इतना कम कि ट्रेन की याद भूल जाएंगे!     |     Bhopal Wedding News: शादी में गैस सिलेंडर का ‘क्राइसिस’, बदलना पड़ा पूरा मेन्यू; मायूस दिखे मेहमान, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Pension Stopped: बुजुर्ग जुड़वा बहनों की पेंशन रुकी, बायोमेट्रिक फेल होने से बढ़ी मुसीबत; कलेक्टर से लगाई गुहार, जानें क्या है पूरा मामला?     |     Bhopal Crime News: भोपाल में ADG को मिली जान से मारने की धमकी, बदमाशों ने घर के बाहर किया हंगामा; DGP को लिखा पत्र     |     Indore Fire Tragedy: इंदौर में ‘मौत का तांडव’, 3 मंजिला इमारत में जिंदा जले 7 लोग; पार्किंग में लगी आग ने उजाड़ दिया पूरा परिवार     |