पुलिस पर हमला करने वाले आरोपीगण को सजा

शाजापुर। न्यायालय श्रीमान चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश महोदय शुजालपुर द्वारा आरोपीगण 1. बनेसिहं पिता नन्‍नूलाल गुर्जर उम्र 37 वर्ष 2. सौदान सिंह पिता नन्‍नूलाल गुर्जर उम्र 40 वर्ष 3. निर्भय सिंह उर्फ नब्बू गुर्जर पिता नन्‍नूलाल गुर्जर उम्र 32 वर्ष 4. नन्‍नूलाल पिता धूलजी गुर्जर उम्र 62 वर्ष निवासीगण नयापुरा को धारा 332/149 दो शीर्ष में 2 -2 वर्ष का सश्रम कारावास एंव 1000-1000 रूपये अर्थदण्ड तथा धारा 148 भादवि में 1-1 वर्ष कारावास व 1000-1000 रूपये अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ।
सहा. जिला मीडिया प्रभारी संजय मोरे अति. डीपीओ शुजालपुर द्वारा प्रदत्त जानकारी अनुसार, दिनांक 28-06-2019 को देपालपुर पुलिस उनके थाने पर फरार वारंटी बनेसिंह पिता नन्‍नू गुर्जर निवासी नयापुरा की तलाश में मय फोर्स के साथ थाना अवन्तिपुर बडोदिया आये थे । थाना अवन्तिपुर बडोदिया से पुलिस बल साथ लेकर एक शासकीय वाहन एवं एक प्रायवेट वाहन से रात्री में वारंटी की तलाश में उसके गांव गये। वहां पर आरोपीगण ने पुलिस बल पर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की तथा वाहनों में भी तोडफोड की। घटना में थाना अवन्तिपुर बडोदिया में पदस्‍थ सहायक उपनिरीक्षक के एन यादव तथा थाना देपालपुर के आरक्षक राजपाल तथा प्रायवेट वाहन के ड्राईवर संतोष को चोंटे आई थी ।बाद वापस थाना अवन्तिपुर बडोदिया आकर घटना की रिपोर्ट लेखबद्व की गई । बाद अनुसंधान आरोपीगण के विरूद्व सक्षम न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया गया।
अभिलेख पर आई साक्ष्य एवं अभियोजन के तर्को से सहमत होकर न्यायालय द्वारा आरोपीगण को दोषसिद्व किया गया ।
उक्त प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी संजय मोरे अतिरिक्त जिला लोक अभियोजन अधिकारी शुजालपुर द्वारा माननीय उपसंचालक ‘’अभियोजन’’ महोदय शाजापुर सुश्री प्रेमलता सोलंकी जी के मार्गदर्शन में की गई ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |