सलमान खान OTT को रेगुलेट करने के पक्ष में, कहा- वल्गैरिटी, गाली-गलौज बंद होना चाहिए, बेटी के साथ नहीं देख सकते

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सलमान खान ने ओटीटी कंटेंट को रेगुलेट करने का समर्थन किया है। उन्होंने यह भी कहा है कि ओटीटी पर वल्गैरिटी, न्यूडिटी, गाली-गलौज पर रोक लगनी चाहिए। सलमान खान ने यह भी कहा कि फिल्म निर्माताओं और निर्देशकों को लिमिट क्रॉस नहीं करनी चाहिए। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सेंसरशिप का समर्थन किया है।

सलमान खान किसी का भाई, किसी की जान में नजर आने वाले हैं

सलमान खान जल्द फिल्म किसी का भाई, किसी की जान में नजर आने वाले हैं। अब उन्होंने कहा है कि क्लीन कंटेंट ही काम करता है। गौरतलब है कि कई बड़े कलाकारों ने ओटीटी पर डेब्यू किया है। हालांकि, सलमान खान ने अभी तक ओटीटी पर डेब्यू नहीं किया है। उनकी कोविड-19 महामारी के बाद पहली रिलीज हुई फिल्म राधे योर मोस्ट वांटेड थी, जो सिनेमाघरों के अलावा जी5 पर उसी दिन रिलीज हुई थी। सलमान खान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार करती है। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

सलमान ने कहा, ‘ओटीटी पर सेंसरशिप होनी चाहिए’

अब एक कार्यक्रम में बोलते हुए सलमान खान ने कहा, ‘मुझे लगता है कि ओटीटी पर सेंसरशिप होनी चाहिए। यह वल्गैरिटी, न्यूडिटी, गाली-गलौज बंद होना चाहिए। 16 और 17 साल के बच्चे देखते हैं। क्या आप चाहते हो कि आप की बेटी भी इसे देखें। मुझे लगता है ओटीटी के कंटेंट को चेक किया जाना चाहिए। जितना क्लीन कंटेंट होगा, उतना बेहतर होगा। वैसे भी उसकी व्यूवरशिप ज्यादा होगी।’

‘सुरक्षा कारणों से भी यह ठीक नहीं है’

सलमान खान ने कलाकारों के बारे में कहा, ‘आपने सब कुछ किया है। लव मेकिंग, एक्सपोजिंग, बोल्ड सीन। जब आप आपकी बिल्डिंग में जाते हो तो आपके वाचमैन ने यह सब देख लिया होता है। मुझे लगता है सुरक्षा कारणों से भी यह ठीक नहीं है। हमें ऐसा करने की जरूरत नहीं है। हिंदुस्तान में रहते हैं। थोड़ा बहुत ठीक है लेकिन इतना ज्यादा बीच में हो गया था। अब जाकर थोड़ा कंट्रोल में आया है।’ ओटीटी पर समांथा रुथ प्रभु, मनोज वाजपेयी, शाहिद कपूर जैसे कई कलाकारों ने डेब्यू किया है। फिल्म किसी का भाई किसी का जान में उनके अलावा और भी कई कलाकारों की अहम भूमिका है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |