रंग पंचमी पर बाबा महाकाल के आंगन के होली,भक्तो ने खूब उड़ाए रंग, विशेष श्रृंगर के साथ देखे वीडियो

उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में रंग पंचमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया । भगवान महाकाल के दरबार में भस्म आरती हुई। इसमें भगवान महाकाल को टेसू के फूलों से तैयार किए गए रंग से स्नान कराया गया। इसके अलावा दूध, दही और जल से भगवान महाकाल का अभिषेक किया गया.इसके बाद फलों के रस से भी उन्हें स्नान कराया गया.भस्म आरती में भक्तों ने भगवान के साथ जमकर होली खेली.मंदिर के पंडे-पुजारियों ने भक्तों पर गुलाल और रंगों की बौछार कर दी.
महाकालेश्वर मंदिर के महेश पुजारी ने बताया कि 15 दिन पूर्व से होली और रंग पंचमी पर्व को लेकर तैयारी की जाती है.महाशिवरात्रि के पर्व के बाद आने वाले इस त्योहार को लेकर भक्त भी काफी उत्साहित रहते हैं.देशभर के श्रद्धालु भगवान महाकाल के साथ होली खेलने के लिए उज्जैन आते हैं.वर्ष भर में एक बार ऐसा अवसर आता है जब भक्त और भगवान के बीच होली पर्व की रंगत देखने को मिलती है.इस बार कोरोना प्रतिबंध हटने की वजह से भक्तों की संख्या में काफी अधिक बढ़ोतरी हुई.इसके अलावा श्रद्धालुओं ने मंदिर में होली खेलकर खूब आनंद की अनुभूति की.


मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |