Breaking एक वर्ष के लिये 16 व्यक्ति जिला बदर

उज्जैन 11 मार्च । कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री आशीष सिंह ने मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत जिले के 16 व्यक्तियों को एक वर्ष के लिये जिला बदर किया है। पुलिस अधीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार शुक्ल के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी ने 16 व्यक्तियों के विरूद्ध उनकी निरन्तर आपराधिक गतिविधियों के कारण व विभिन्न प्रकार के अपराधों में प्रकरण पंजीबद्ध होने के कारण एक वर्ष के जिला बदर की कार्यवाही की है।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ने आदेश जारी कर शेखर पिता किशोर मालवीय जीवाजीगंज , आकाश पिता गंगाराम चिमनगंज मंडी , दीपक उर्फ दीपा पिता तेजू लाल नीलगंगा ब,आकाश उर्फ बड़ा पिता ओमप्रकाश पंवासा , कालू उर्फ संजय पिता भरतसिंह कोतवाली , अनमोल पिता शांतिलाल माधव नगर ,अभिषेक पिता वीरेंद्र सिंह बिरलाग्राम नागदा ,अजय पिता गोवर्धन नीलगंगा ,अभिषेक उर्फ कालू पिता पप्पू नीलगंगा , संजय उर्फ संजू पिता भागीरथ नीलगंगा , भेरूलाल पिता रितेश नीलगंगा ,सोहेब पिता अनवर चिमनगंज मंडी ,अयाज पिता मोहम्मद एजाज महाकाल ,धन सिंह उर्फ बंटी पिता पंचम सिंह नागदा , संतोष पिता भगवान रामदीन उर्फ महेश महाकाल व सुल्तान उर्फ मास्टर पिता ओंकार सिंह कायथा थाने को जिला बदर कर दिया गया है।

****

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |