प्रशिक्षण के दौरान वृक्षारोपण सम्पन्न

मक्सी नि.प्र. । भारत सरकार निपुण भारत के अंतर्गत मिशन अंकुर, मध्य प्रदेश शासन शिक्षा विभाग द्वारा बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के तहत बीआरसी कार्यालय तराना में कक्षा पहली एवं दुसरी पढ़ाने वाले शिक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है । प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित शिक्षकों एवं अधिकारीयों द्वारा वृक्षारोपण किया गया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड तराना के शिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया जा रहा है प्रशिक्षण के मध्य भोजन अवकाश के समय का भी सदउपयोग करते हुए पौधारोपण कार्यक्रम सम्पन्न किया गया है । आम अनार जामुन अमरूद अशोक आदि के पौधे रोपे गए l
पर्यावरण विद शिक्षक देवी सिंह परिहार, गोकुल सिंह चाड, शिव लाल पितावदिया, द्वारा वृक्षारोपण किया गया । इस दौरान सभी ने मिल कर आम अनार जामुन अमरूद अशोक आंवला चांदनी आदि के पौधे बीआरसी परिसर में लगाये ।
इस आयोजन में उज्जैन डाइट व्याख्याता एवं प्रशिक्षण प्रभारी डॉक्टर प्रकाश चंद्र लोहनी, व्याख्याता सत्यनारायण प्रजापत, बीआरसी तराना श्री बी बजरंग सिंह तोमर, बीएसी श्री गोपाल सिंह चौहान, श्री बाबूलाल मालवीय, मास्टर ट्रेनर श्रीमती स्वाति पंचोली, श्री कमलेश शर्मा, श्री देवकरण नागर, सचिन गोरे, अरुण गिरी, गोविंद सिंह चौहान, रविंद्र पाटीदार, अब्दुल रऊप, नगजीराम गांधी, विष्णु प्रसाद पटेल, श्रीमती रानू जायसवाल, रेखा सोलंकी करण सिंह रंगवाल सुनील कुमार वर्मा जीवन कुमार सुनानिया ओम प्रकाश वर्मा राजेश कुमार हरड
एवं समस्त बीआरसी स्टाफ व प्रशिक्षण में भागीदारी करने वाले सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की सभी शिक्षकों ने पौधारोपण के प्रति अपनी रुचि व्यक्त करते तय किया कि वे सभी अपने अपने विद्यालयों में एवं उनके आसपास भी वृक्षारोपण करेंगे ।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |