शुजालपुर में वर्दी हुई दागदार एक सब इंस्पेक्टर ने किया बलात्कार तो दूसरे ने पीड़िता को धमकाया थाने पर मामला हुआ दर्ज

शुजालपुर के स्वप्न सिटी कॉलोनी में रहने वाली एक 42 वर्षीय महिला ने सुंदरसी पुलिस थाना पर पदस्थ रहे सब इस्पेक्टर आजाद सिंह चौधरी पर बलात्कार व शुजालपुर में पदस्थ रहे सब इंस्पेक्टर छत्रसाल पवार पर दोषी सब इंस्पेक्टर को बचाने के लिए धमकाकर राजीनामा कराने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस सब इंस्पेक्टर फरार है।

गन प्वाइंट पर पुलिस सब इंस्पेक्टर से रेप का शिकार हुई पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस लाइन शाजापुर में उप निरीक्षक के रूप में पदस्थ आजाद सिंह चौधरी जाट 20 साल पहले जब सिपाही थे, तब उसने महिला के पति से दोस्ती की। घर आने जाने के दौरान पति को अपनी पुलिस वर्दी पहनाकर फोटो लिए और घरेलू संबंध सा भरोसा जीत पति से दोस्ती की आड़ में महिला को झांसा देकर बलात्कार किया।
साल 2019 में सुंदरसी पुलिस थाने पर पदस्थ रहने के दौरान महिला को प्रेम जाल में फंसाकर शादी का वादा कर महिला से दुष्कर्म किया। सब इस्पेक्टर से पीड़िता ने शादी करने वादा याद दिलाया तो फोन नंबर ब्लैक लिस्ट में डाल देता था। 15 अक्टूबर 2022 की रात आरोपी सब इंस्पेक्टर ने दोबारा रेप कर धमकाया कि उसके खिलाफ जुबान खोली तो वह टीआई बनने के बाद उसे नहीं छोड़ेगा। पुलिस थाना पर शिकायत की तब भी रेपिस्ट इंस्पेक्ट को बचाने पुलिस महकमे में सब इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने दबाव बनाकर डराकर रेप के आरोपी सब इंस्पेक्टर आजाद के खिलाफ बयान नहीं देने को मजबूर किया। जब बेटे की समझाइश पर हाल ही में महिला ने ज्यादती की रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने 12 फरवरी 2023 को शुजालपुर मंडी पुलिस थाना पर सब इंस्पेक्टर आजाद सिंह चौधरी जाट व सब इंस्पेक्टर छत्रसाल पवार पर धारा 376, 2 (एन), 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

पहले पति को सरकारी वर्दी पहना फोटो खींचा जीता भरोसा बाद में पत्नी को प्रेमजाल में फसाया…
पीड़ित महिला ने बताया 20 साल पहले पुलिसकर्मी आरोपी आजाद सिंह कि दोस्ती उसके पति से राजगढ़ जिले में हुई थी। उसके पति पुजारी हैं‌। सुंदरसी थाने पर सब इंस्पेक्टर बनकर आने के बाद वर्ष 2019 में दोस्ती का हवाला देते हुए सब इस्पेक्टर आजाद ने अपनी वर्दी उतार कर उसके पति को पहनाई और उसका फोटो सेशन कराया। इसके बाद आजाद सिंह का दखल पीड़िता के गृहस्थ जीवन में बढ़ता ही चला गया। एक ही फ्रेम में वर्दी पहने पीड़िता के पति, रेप के आरोपी सब इंस्पेक्टर आजाद सिंह और खुद पीड़ित महिला की फोटो दिखाते हुए कहा महिला ने कहा कि बीते 4 माह से उसके पति भी इन सब बातों से परेशान होकर साथ नहीं है। सब इंस्पेक्टर ने भरोसे का कत्ल किया।

*पीड़िता बोली: रेपिस्ट पुलिसवाले इसलिए बचा रही पुलिस…*
पीड़ित महिला ने कहा कि बलात्कार के आरोप में दो सब इंस्पेक्टर पुलिस विभाग से है, इसलिए ही शुजालपुर की पुलिस उन्हें बचाने में लगी हुई है। महिला ने कहा कि प्रकरण दर्ज होने के बाद भी दोनों को गिरफ्तार नहीं करते हुए जानबूझकर फरार होने मे मदद की गई। महिला ने खुद के परिवार पर जान का खतरा भी बताया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |