Dewas कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में समय-सीमा संबंधी बैठक आयोजित –कलेक्टर ने कहा जिला अधिकारी सप्‍ताह में कम से कम दो बार फिल्‍ड पर जाकर निरीक्षण करें

Dewas,

पीएचई, श्रम, कृषि, पीडब्‍ल्‍यूडी, स्‍कूल शिक्षा, नगरीय निकाय और राजस्‍व विभाग सीएम हेल्‍पलाईन में विभाग की रैंक सुधारे
——-
देवास जिले में युवा दिवस 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्‍कार का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास में
——–
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन 18 जनवरी को कृषि मण्डी सोनकच्छ में
——-
समयसीमा संबंधी लंबित पत्रों के निराकरण की प्रगति तथा अंतरविभागीय समन्वय से संबंधित मामलों की समीक्षा बैठक कलेक्‍टर श्री ऋषव गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री महेंद्र सिंह कवचे, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी, सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे। समय-सीमा बैठक में विकासखण्‍ड स्‍तरीय अधिकारी वर्चुअल शामिल हुए।
बैठक में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि जिला अधिकारी सप्‍ताह में कम से कम दो बार फिल्‍ड पर जाकर निरीक्षण करें और कमियां पाई जाने पर कार्यवाही करें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि अधिकारी अपने क्षेत्र के छात्रावास, आंगनवाडी और स्‍कूलों को निरीक्षण करें। मिड डे मील बच्‍चों को मिल रहा है कि नहीं इसकी भी समीक्षा करें।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने टीएल बैठक में बिना जानकरी लेकर उपस्थित होने पर संस्‍थागत वित्‍त के श्री राजीव कामले को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि बागली, सोनकच्‍छ, खातेगावं, हरणगांव और पीपलरावां में शासकीय कार्यालय भवन के लिए भूमि चिन्हित करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने विभागवार टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि टीएल प्रकरणों पर कार्यवाही कर समय-सीमा में निराकृ‍त करें। प्रकरणों को “उत्‍तरा पोर्टल’’ पोर्टल पर दर्ज करते हुए उसका संक्षिप्त विवरण डाले एवं सभी‍ जिला अधिकारी पोर्टल को नियमित रूप से देंखे। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने विभागो द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा कर कार्यो को समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि युवा दिवस 12 जनवरी को सामूहिक सूर्य नमस्‍कार का जिला स्‍तरीय कार्यक्रम उत्‍कृष्‍ट स्‍कूल देवास में आयोजित किया जायेगा। 12 जनवरी युवा दिवस पर सामूहिक सूर्य नमस्‍कार जिले के सभी स्‍कूलों में आयोजित होगा। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह/निकाह योजनांतर्गत निःशुल्क सर्वधर्म सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन 18 जनवरी 2023 को कृषि उपज मण्डी प्रांगण सोनकच्छ में आयोजित किया जा रहा है। सभी संबंधित अधिकारी सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन के संबंध में आवश्‍यक तैयारियां समय रहते कर लें।
कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने कहा कि जिले में सामूहिक कृषि पट्टे जिन सहका‍री समितियों को दिये गये थे। सभी समितियों की जांच करें जो समिति कार्य नहीं कर रही है, उन समितियों की भूमि को शासकीय भूमि में परिवर्तित करें। जिले में चिंहित की गई राशन दुकान एवं संजीविनी क्लिनिक के लिए भूमि आवंटित कर कार्य शुरू करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन पर लम्बित शिकायतों की विभागवार समीक्षा कर निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों को अगले लेवल में न जाने दें, पहली प्राथमिकता रखते हुए शिकायतों का त्वरित निराकरण करें तथा विभागीय रैंक सुधारें। कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने पीएचई, श्रम, कृषि, पीडब्‍ल्‍यूडी, स्‍कूल शिक्षा, नगरीय निकाय और राजस्‍व विभाग सीएम हेल्‍पलाईन में विभाग की रैंक सुधारे।
उन्‍होंने कहा कि सभी विभाग सीएम हेल्‍पलाइन पर लम्बित शिकायतों का निराकरण संतुष्टि पूर्वक करें। सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का एल-1 पर ही निराकरण करें। सभी शिकायतें शत-प्रतिशत निराकृत हों, कोई भी शिकायत अनअटेंडेंट नहीं रहे। कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिये कि 50 दिवस से अधिक लम्बित शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से संतुष्टि पूर्वक करें। समाधान ऑनलाइन शिकायतों का निराकरण समय-सीमा में करें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि शासन द्वारा संचालित संबल 2.0 योजना एवं मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना के आवेदन प्राप्त कर पात्र हितग्राहियों को योजना से जोड़ने की कार्रवाई शुरू करें। लक्ष्य रखें कि इन योजनाओं में कोई भी पात्र हितग्राही ना छूटे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने निर्देश दिए कि जिले में आयुष्‍मान कार्ड बनाने के लिए चलाये जा रहे महा अभियान में पात्र हितग्राहियों को लाये और आयुष्‍मान कार्ड बनवाये। आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य पूर्ण करें। सभी आंगनवाडी कार्यकर्ता महाअभियान में अपने क्षेत्र के नागरिकों को लेकर आये और उनका आयुष्‍मान कार्ड बनवाने में सहयोग करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |