मुख्‍यमंत्री श्री चौहान के संभावित देवास आगमन के संबंध में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने ग्राम खटाम्बा में स्थित पोषण आहार केंद्र और सभा स्‍थल का किया निरीक्षण

मुख्‍यमंत्री श्री चौहान के संभावित देवास आगमन के संबंध में कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने ग्राम खटाम्बा में स्थित पोषण आहार केंद्र और सभा स्‍थल का किया निरीक्षण
—–देवास——-
अधिकारियों को सभी आवश्‍यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के दिये निर्देश
——–
मुख्‍यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बीजेपी श्री जेपी नड्डा के 08 मार्च को संभावित देवास आगमन के संबंध में कलेक्‍टर श्री चन्‍द्रमौली शुक्‍ला ने ग्राम खटाम्बा में स्थित पोषण आहार केंद्र और सभा स्‍थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर श्री शुक्‍ला ने संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्‍यक तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री प्रकाश सिंह चौहान, अपर कलेक्‍टर श्री महेन्‍द्र सिंह कवचे, एएसपी श्री मंजीत सिंह चावला, एसडीएम श्री प्रदीप सोनी सहित अन्‍य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्‍यमंत्री श्री चौहान और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बीजेपी श्री नड्डा का 08 मार्च को देवास के ग्राम खटाम्‍बा में आगमन संभावित है। 08 मार्च को ग्राम खटाम्‍बा में प्रदेश स्‍तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसका लाइव प्रसारण प्रदेश के सभी जिलों में पंचायत स्‍तर तक होगा।
मुख्‍यमंत्री श्री चौहान और राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बीजेपी श्री नड्डा देवास विकासखंड के ग्राम खटाम्बा में स्थित पोषण आहार केंद्र का संचालन स्‍व-सहायता समूह को सौपेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के अन्‍य पोषण आहार केंद्र का संचालन भी स्‍व-सहायता समूह को सौपा जायेगा। मुख्‍यमंत्री श्री चौहान प्रदेश के स्‍व-सहायता समूहों को सम्‍बोधित कर उनसे चर्चा भी करेंगे। कार्यक्रम में स्‍व-सहायता समूह की दीदियां, आंगनवाडी केन्‍द्र की कार्यकर्ता और सहायिका भी शामिल होगी। कार्यक्रम में स्‍व-सहायता समूहों द्वारा उत्‍पादों की प्रदर्शनी लगाई जायेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |