ट्विटर पर वापसी से पहले Kangana Ranaut ने इंस्टाग्राम को बताया ” Dumb “

पंगा क्वीन’ कहलाने वालीं एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कंगना रनौत अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी बातें बेबाकी से कहती हैं और फोटोज-वीडियोज के साथ ही इंस्टा स्टोरीज भी शेयर करती हैं। ऐसी खबरें हैं कि कंगना रनौत, ट्विटर पर वापसी कर सकती हैं, लेकिन इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम से ही पंगा ले लिया है। कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम को Dumb बताया है। कंगना की इंस्टा स्टोरी वायरल हो गई है।

कंगना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘डम्ब इंस्टाग्राम सिर्फ तस्वीरों के बारे में है, हम अपने मन की बात लिखते हैं तो वो एक ही दिन में गायब हो जाती है, जैसे कि हर कोई एक अस्थिर, घटिया-सा इंसान है। ऐसा इंसान जो देखना ही नहीं चाहता है कि उसने पहले क्या लिखा था क्योंकि वो अपनी ही बात पर विश्वास नहीं करता है। ऐसे में, वो लिखा हुआ टेक्स्ट गायब हो जाए, यही बेहतर है। लेकिन उन लोगों का क्या, जो हर उस बात को मानते हैं जिसे वो लिखते हैं। हम ऐसे लोग है जो अपनी बातों को उन लोगों के लिए डॉक्यूमेंट करना चाहते हैं जो हमें सुनते हैं, जो हमारी बातों से एक अच्छे कॉन्वर्सेशन की शुरुआत करते हैं। ये वो मिनी ब्लॉग्स हैं जिन्हें किसी खास विषय के विकास के लिए यूज किया जा सकता है।’

कंगना रनौत की ट्विटर वापसी

कंगना रनौत इंस्टा पर काफी एक्टिव रहती हैं, लेकिन उनकी इस स्टोरी के बाद कहीं उन्हें इंस्टा से भी बैन न कर दिया जाए। याद दिला दें कि एक वक्त था जब कंगना रनौत ट्विटर पर काफी एक्टिव हुआ करती थीं और हर मु्द्दे पर बेबाकी से अपनी बात रखती थीं। कंगना रनौत को मई 2021 में ट्विटर से बैन कर दिया गया था। हालांकि अब जब से एनल मस्क ने ट्विटर को टेकओवर किया है, तब से सुनने को मिल रहा है कि एक्ट्रेस दोबारा ट्विटर पर वापसी कर सकती हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |