12 हजार केसों की होगी सुनवाई; बैंकिंग, इश्योरेंस, शादी के केसों को किया जाएगा निपटारा

हिसार; राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई करते हुए जज।हिसार में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें सिविल, बैंकिंग, प्री लोक अदालत, मैट्रोमोलियन, क्रिमिनल के कंपाऊडएबल केसों का समझौता किया जाएगा। लोक अदालत में करीब 12 हजार केस है। जिला सेशन जज डीके मित्तल ने राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ करते हुए कहा कि हम 12 हजार केसों को ले रहे हैं। हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा केसों का निपटारा किया जा सकें। इसमें बैंकों, बीएसएनएल की रिकवरी के केस भी है। लोक अदालत में जनता के समय की बचत होती है सामाजिक भाईचारा बना रहता है। लोक अदालत के जज हरचरण सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत में हमने लोक अदालत के करीब 2 हजार केस शामिल किए है। राष्ट्रीय लोक अदालत में बिना खर्च के उनके केसों का निपटारा होता है।इन केसों में सुनवाईलोक अदालत में परिवहन, टेलीफोन, पोस्टल, आवास एवं संपदा, जन स्वच्छता, चिकित्सा, बैंकिंग एंव वित्त, इंशोरेंस, बिजली, जल आपूर्ति सेवा के केसों का निपटारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ऐसे मामले जो अभी न्यायालय में द ायर नहीं किए गए। उन केसों का निपटारा भी लोक अदालत में किया जाएगा। इसमें किसी प्रकार का खर्च नहीं करना पड़ता।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |