क्लीनिक खोलकर इलाज करने वाला फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार, कई वर्षों से चला रहा था क्लीनिक

फरीदाबाद: सीएम विंडों में की गई थी शिकायत, स्वास्थ्य विभाग ने की थी छापेमारी, क्लीनिक में भारी मात्रा में दवाईयां बरामद। पकड़ा गया आरोपी डॉक्टरअजरौंदा गांव में क्लीनिक खोलकर मरीजों का इलाज करने वाले फर्जी डॉक्टर काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। क्लीनिक से भारी मात्रा में दवाईयां भी बरामद हुई है। पुलिस ने ये कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर की। इसकी शिकायत सीएम विंडो पर लगाई गई थी। पकड़े गए आरोपी फर्जी डॉक्टर की पहचान सेक्टर 15ए निवासी डॉ प्रमोद गुप्ता के रूप में हुई है।पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि सीएम विंडो की एक शिकायत थी। जिसमें कहा गया था कि प्रमोद गुप्ता नामक डॉक्टर बिना वैध डिग्री के मरीजों का इलाज करते हैं। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डॉ. मान सिंह, मेडिकल अफसर डॉ. राम निवास, डेंटल सर्जन डॉ. तरुण शर्मा की टीम ने पुलिस के साथ बुधवार की शाम क्लीनिक पर छापेमारी की। वहां पहले से दो मरीज बैठे हुए थे जिनको डाॅ. प्रमोद गुप्ता देख रहे थे। गुप्ता क्लीनिक पर बैठे एक मरीज से एक पर्ची मिली जिस पर दवाईयों के नाम लिखे थे।न डिग्री न ही रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्रडिप्टीसीएमओ डॉ. मान सिंह ने बताया कि जब फर्जी डॉक्टर प्रमोद गुप्ता से उनकी डिग्री तथा रजिस्ट्रेशन के बारे में पूछा गया तो वह कोई भी वैध डिग्री तथा रजिस्ट्रेशन के कागजात नहीं दिखा पाए। टीम ने क्लीनिक में छानबीन की तो वहां चिकित्सा में उपयोग होने वाले कई यंत्र और भारी मात्रा में दवाईयां मिली। इसके अलावा दो अलग अलग गत्ते में मोहर व लेटर पैड मिले। पुलिस ने आरोपी डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |