मतदाता जागरूक हेतु साईकिल रैली का आयोजन

बीजापुर :  जिले के मतदाताओं को जागरूक करने अपने मताधिकार का उपयोग करने हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार कटारा के निर्देशन में साईकिल रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। उक्त रैली का शुभारंभ सीईओ जिला पंचायत रविकुमार साहू द्वारा स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली स्वामी आत्मानंद स्कूल से प्रारंभ कर शासकीय शहीद वेंकटराव महाविद्यालय होते हुए वापस स्वामी आत्मानंद स्कूल में समापन हुआ।    उप जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज बंजारे ने बताया छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएं एवं आम नागरिकों की सहभागिता रही। आगामी विधानसभा चुनाव 2023 हेतु सभी पात्र लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन इत्यादि के लिए प्रेरित किया गया। बंजारे ने बताया पूर्व में 01 जनवरी को 18 वर्ष पूर्ण होने के पश्चात ही नवीन मतदाता अपना पंजीयन करा सकते थे। किंन्तु अब 04 तिथियां निर्धारित की गई है। जिसके तहत 01 जनवरी के अलावा 1 अप्रैल, 1 जुलाई अथवा 1 अक्टूबर को 18 साल पूर्ण होने पर नवीन पंजीयन कराकर 18 वर्ष के युवा मतदाता बनकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सकते हैं। जिसके लिए ऑनलाईन या अपने नजदीकी मतदान केन्द्र में बीएलओ के माध्यम से फार्म 06 भरकर पंजीयन कराया जा सकेगा, उसी तरह मृतक अथवा स्थानांतरित मतदाता के लिए फार्म 7 भरना पड़ेगा एवं दर्ज विवरण के सुधार हेतु फार्म 6 भरा जाएगा इसके अतिरिक्त डुप्लीकेट वोटर आईडी प्राप्त करने, दिव्यांगता मतदान के रूप में चिन्हांकन एवं विधानसभा के बाहर अथवा भीतर नाम स्थानांतरण करने हेतु विस्तृत जानकारी दी गई।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |