बाल संरक्षण समिति ने दंपति को तलब किया, डेरा बोला- बच्चे को रखने की कानूनी प्रक्रिया अपनाएंगे

चंडीगढ़: कैथल में डेरे को बच्चा दान करने वाले दंपति की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बाल संरक्षण समिति ने दान प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए दंपति को तलब किया है।समिति ने कहा है कि ऐसे बिना नियम पूरे किए गए कोई भी बच्चा किसी को दान या गोद नहीं दे सकता। यह अपराध की श्रेणी में आता है। इसलिए दान प्रक्रिया का पूरा होना बेहद जरूरी है।28 अक्टूबर को दान दिया बच्चाकैथल जिले के बाबा राजपुरी डेरे में अंबाला के रहने वाले दंपत्ति ने 28 अक्टूबर को बच्चा दान दिया। डेरे के महंत हीरापुरी ने बताया कि बच्चे को दंपत्ति ने इच्छा से बाबा की गद्दी को चढ़ाया है। विरोधी डेरे को बदनाम करने के लिए अफवाह फैला रहे हैं। बच्चे को रखने की जो भी कानूनी प्रक्रिया होगी डेरा वह पूरी करेगा।इच्छा से दान किया बेटाडेरे को बेटा देने वाले पिता संजय चौहान ने बताया कि उन्होंने अपनी मर्जी से बेटे का दान किया है। हमने पहले ही यह बात तय कर दी थी। बच्चा बाद में बड़ा होकर नहीं जाता, इसलिए अभी दे दिया है। बाबा का उनके ऊपर कोई दबाव नहीं है। संजय ने कहा कि बाबा की कृपा रही तो आगे और भी बच्चे होते रहेंगे।डेरा पहुंचकर जांच करती पुलिस।डेरा पहुंची पुलिसइस सनसनीखेज मामले का खुलासा होने के बाद कैथल पुलिस जांच कर रही है। पुलिस बाबा राजपुरी के डेरे में लगे CCTV कैमरे की फुटेज की जांच कर रही है। हालांकि अभी कैथल जिले के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी जिले की बाल संरक्षण समिति मामले की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |