फिल्म ‘ऊंचाई’ की स्क्रीनिंग के दौरान जया बच्चन ने Kangana Ranaut को किया इग्नोर

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। बीती रात कंगना मुंबई में सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म ‘ऊंचाई’ की स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। इस स्क्रीनिंग में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन सबका ध्यान कंगना और जया बच्चन की एक वीडियो ने खींच लिय। दरअसल, सोशल मीडिया पर ‘ऊंचाई’ की स्क्रीनिंग के दौरान का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिखाई दे रहा है कि मीडिया के सामने पोज देने के लिए अनुपम खेर जया बच्चन का स्टेज पर स्वागत करते हैं। उनके पीछे कंगना रणौत खड़ी हैं, जो जया बच्चन को हंसते हुए लगातार देख रही हैं। लेकिन जया बच्चन बाकि सबसे बातें करने और पोज देने में कंगना को पूरी तरह इग्नोर कर देती हैं। इस दौरान अभिषेक बच्चन बात को संभालते नजर आए।

हुआ ये कि जब जया बच्चन कंगना के करीब आईं तो वह मुस्कुराईं और ऐसा लगा कि उन्होंने ‘हैलो जया जी’ कहा। हालांकि, जया ने कंगना को कोई जवाब नहीं दिया और अनुपम खेर के साथ तस्वीरें क्लिक कराने लगीं। अब सोशल मीडिया यूजर वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

बता दें कि ‘ऊंचाई’ 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार हैं। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर, बोमन ईरानी, डैनी डेन्जोंगपा, नीना गुप्ता, सारिका और परिणीति चोपड़ा जैसे कई सितारे शामिल हैं। फिल्म का निर्माण राजश्री प्रोडक्शंस ने महावीर जैन फिल्म्स और बाउंडलेस मीडिया के सहयोग से किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |