द केरल स्टोरी’ के टीजर पर विवाद, जॉन ब्रिटास ने लिखा अमित शाह को पत्र

The Kerala Story Teaser Controversy: साउथ एक्ट्रेस अदा शर्मा की फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ (The Kerala Story) के टीजर के रिलीज होते ही ये विवादों में फंस गई है. इस पर विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. इसे लेकर कहा जा रहा है कि ये केरल को बदनाम करने का इरादा है. अब FIR दर्ज करने की मांग के बाद अब सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने यूनियन होम मिनिस्टर को पत्र लिखकर इसके खिलाफ शख्त कार्रवाई की मांग की है. इसके बाद ये विवाद अब गहराता हुआ दिख रहा है.

राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास (John Brittas) का पत्र एएनआई द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है. इस ट्वीट में कहा गया कि ‘सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने यूनियन एचएम को पत्र लिखकर उनसे सोशल मीडिया में प्रसारित होने वाली फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के टीजर के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया है.’ उन्होंने अपने पत्र में कहा कि ‘यह झूठी सूचना का प्रसार कर रहा है, जो सार्वजनिक शांति को भंग कर सकता है और केरल को बदनाम करने का इरादा रखता है.’ उन्होंने ये पत्र गृह मंत्री अमित शाह को लिखा है. इससे पहले मीडिया में जानकारी सामने आई थी कि केरल के डीजीपी ने तिरुवनंतपुरम के पुलिस आयुक्त को फिल्म के टीजर पर FIR दर्ज करने निर्देश दिए गए हैं. बताया जा रहा है कि ये एफआईआर के आदेश सीएम को भेजी गई शिकायत के बाद दिया गया है. खबरों की मानें तो हाई टेक क्राइम इंक्वायरी सेल ने मामले की प्रारंभिक जांच की और इसकी रिपोर्ट डीजीपी को भेजी है.

फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के टीजर के विवाद क्यों मचा है? अगर इसकी बात की जाए तो इसमें आपको 32000 महिलाओं की दिल दहला देने वाली कहानी को दिखाया गया है. इसमें दिखाया गया है कि उन महिलाओं को ISIS (इस्लामिक इराक और सीरिया) आतंकवादी समूहों में शामिल होने के लिए कट्टरपंथी बनाया गया था. इसी पर अब विवाद छिड़ा हुआ है. इसमें एक्ट्रेस अदा शर्मा बुर्के में नजर आ रही हैं. उन्हें इसमें बताते हुए देखा जा सकता है कि वो पहले हिंदू होती हैं मगर जबरन उनका धर्म परिवर्तन करा दिया जाता है और शालिनी उन्नीकृष्णन से फातिमा बनाया जाता है. वो फिल्म में नर्स बनकर जनता की सेवा करना चाहती हैं मगर वो आतंकवादी बन जाती हैं. ये कहानी अदा के साथ 32 हजार लड़कियों की है, जो केरल राज्य से गायब हो चुकी हैं.

फिल्म का निर्देशन सुदीप्तो सेन ने किया है. विपुल अमृतलाल शाह इसके प्रोड्यूसर हैं. मूवी में एक्ट्रेस अदा शर्मा लीड रोल में होती हैं. अब इसका टीजर वीडियो सामने आते ही विवाद छिड़ गया है. ऐसे में अब देखना ये होगा कि ये फिल्म रिलीज हो भी पाती है या नहीं. सरकार का अगला कदम क्या होगा?

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |