‘अवतार 2’ के खराब प्रदर्शन पर ‘अवतार 3’ होगी फ्रेंचाइजी की आखिरी फिल्म?

हॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक ‘अवतार 2’ साल के अंत में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म का फैंस को काफी समय से इंतजार है। दूसरे भाग में दर्शकों को एक अलग ही दुनिया की सैर करने को मिलेगी। वहीं, फिल्म के निर्माता जेम्स कैमरून ने कहा है कि वह ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ के बॉक्स ऑफिस परिणामों को करीब से देखेंगे और उसी के मुताबिक तीसरे भाग की तैयारी करेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जेम्स कैमरून ने कहा है कि ‘अवतार’ फिल्म फ्रेंचाइजी की अगली किस्त आगामी सीक्वल के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। एक इंटरव्यू के दौरान कैमरून ने कहा, ‘फिल्म की कहानी तीन पार्ट्स में पूरी करें या फ्रेंचाइजी बनाएं, यह आने वाले सीक्वल के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। हम उस समय की तुलना में अब एक अलग दुनिया में हैं, जब मैंने यह फिल्म लिखी थी। महामारी और ओटीटी स्ट्रीमिंग से बहुत कुछ बदला है और शायद हमें लोगों को याद दिलाना है कि थिएटर जाना क्या होता है। यह फिल्म निश्चित रूप से ऐसा करती है। सवाल यह है कि अब कितने लोग इसे देखते हैं?

फिल्म निर्माता ने इस साल की शुरुआत में चौथी और पांचवीं किस्त के निर्देशन के बारे में संदेह व्यक्त किया था क्योंकि उनके पास अन्य परियोजनाएं हैं, जिसमें उनकी भी दिलचस्पी है। उन्होंने कहा, ‘मेरे पास कुछ अन्य चीजें भी हैं जो मैं विकसित कर रहा हूं, जो रोमांचक हैं। मुझे नहीं पता कि यह तीन के बाद है या चार के बाद, मैं एक निर्देशक को बैटन पास करना चाहता हूं, जिसे मैं फ्रेंचाइजी को संभालने के लिए भरोसा कर सकता हूं। और मैं कुछ अन्य चीजें कर सकता हूं जिसमें मुझे दिलचस्पी है। या शायद ऐसा नहीं हो। मुझे अभी इस बारे में कुछ नहीं पता है। बता दें कि ‘अवतार: द वे ऑफ वॉटर’ 16 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |