विश्व चैंपियन मुक्केबाज निकहत जरीन का सपना हुआ पूरा

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से भला कौन प्यार नहीं करता होगा। उनकी चाहने वालों की लिस्ट में आम से लेकर खास तक के फैंस मौजूद हैं। इस लिस्ट में एक और नाम सामने आया है। भारत की मशहूर महिला मुक्केबाज निकहत जरीन भी सलमान की दीवानी हैं। वो जितना प्यार अपनी मुक्केबाजी से करती हैं, उतना ही सलमान खान से भी करती हैं। निकहत सलमान को इतना पसंद करती हैं कि एक इंटरव्यू में वो एक्टर को अपनी जान तक कह चुकी हैं। यही नहीं उन्होंने ये भी कहा था कि वो सलमान से मिलना उनका एक बहुत बड़ा सपना है। साथ ही उनका हमेशा से सपना रहा है कि वह सलमान खान से मिलें। वहीं अब निकहत का ये सपना पूरा हो गया है। मुक्केबाज और एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

निकहत ने सलमान खान संग डांस

मुक्केबाज निकहत जरीन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अपना एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो सलमान खान के साथ डांस करती दिख रही हैं। निकहत जरीन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने चाहने वालों के लिए खास पोस्ट शेयर करती रहती हैं। ऐसे में वो सलमान संग अपना वीडियो पोस्ट करने में पीछे कैसे रहतीं। निकहत जरीन वीडियो में सलमान खान के साथ उनकी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के टाइटल सॉन्ग पर डांस करती नजर आ रही हैं।

बेहद खुश नजर आईं निकहत

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि निकहत जरीन ने ब्लू एंड व्हाइट कलर का ट्रैक सूट पहना हुआ है। वहीं सलमान खान व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट में काफी हैंडसम दिख रहे हैं। वीडियो में दोनों ‘साथिया तुने क्या किया’ गाने पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ निकहत ने बेहद खास कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, ‘आखिरकार इंतजार खत्म हुआ।’ सोशल मीडिया पर निकहत जरीन और सलमान खान का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं फैंस इस पर कमेंट कर दोनों की जोड़ी को शानदार बता रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |