कुलदीप बोले;जनता ने भूपेंद्र- दीपेंद्र की राड और मरोड़ निकाल दी, जयप्रकाश का जवाब- अगला चुनाव आदमपुर से लडूंगा

हिसार; जीत के बाद दादी जसमा देवी अपने पोते भव्य को गले लगाते हुए।आदमपुर उप चुनाव में भाजपा के भव्य की जीत है। एक बार फिर से चौधरी भजन लाल की तीसरी पीढ़ी से भव्य विधानसभा पहुंचे। इस जीत के साथ ही कुलदीप ने भूपेंद्र हुड्‌डा और दीपेंद्र हुड्‌डा पर कटाक्ष किया और कहा कि दोनों बाप- बेटों को राड और मरोड निकालने के लिए आदमपुर की जनता का धन्यवाद करता हूं।चुनाव के पहले दिन से हमारी लड़ाई मार्जन की- भव्यभव्य ने जीत के बाद कहा कि यह जीत पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं की है। यह जीत भजनलाल पर आदमपुर के जनता के 54 साल के विश्वास की है। भव्य ने कहा कि आदमपुर में विकास रूका नहीं कम था। चुनाव के पहले दिन से ही हमारी लड़ाई मार्जन थी। हर बार भजन लाल का परिवार चुनाव में जीतता है।भव्य ने कहा कि भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ाना ही मेरा मकसद है। बहुत सारे मुद्दों पर काम करना चाहता हूं, पांच गांवों को मालिकाना हक दिलाना चाहता हूं।बाप बेटा आदमुपर में 20 दिन रहेकुलदीप ने कहा कि यह जीत पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों और मनोहर लाल की जीत है। यह जीत आदमपुर में भजन लाल परिवार के 54 साल का विश्वास की जीत है। मैं आदमपुर की जनता को बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने हमारे परिवार पर 15 वीं बार विश्वास जताया। यह साधारण चुनाव नहीं था।क्योंकि भूपेंद्र और दीपेंद्र दोनों बाप- बेटा 20 दिन पड़े रहे। भूपेंद्र हुड़डा अपने भाषण में बोलते थे यह चुनाव भूपेंद्र हुड्‌डा वर्सेज कुलदीप बिश्नोई है। भूपेंद्र हुड्‌डा को धूल चटाने के लिए आदमपुर की जनता का धन्यवाद करता हूं। आदमपुर की जनता ने हरियाणा के पप्पू दीपेंद्र हुड्‌डा की राड और मरोड निकाल दी। जयप्रकाश की गाड़ी पर हमला करने के सवाल पर कहा कि हमारे लोग ये काम नहीं करते। वह ऐसे ड्रामे करता है।आदमपुर से लडूंगा अलगा चुनाव; जेपीवहीं दूसरी ओर हार के बाद जयप्रकाश ने कहा कि जनता के जनादेश को मैं स्वीकार करता हूं और वर्ष 2024 का विधानसभा चुनाव मैं आदमपुर से लडूंगा। कलायत से अब मेरा बेटा चुनाव लड़ेगा। जयप्रकाश ने इस बात से इंकार किया कि मेरी हार का कारण कांग्रेस की गुटबाजी रही। जयप्रकाश ने कहा कि सारे नेताओं ने आकर जहां क्या करना था। इन नतीजों से यह स्पष्ट हो गया कि इनेलो और आप को लोगों ने नकार दिया।जनता का जनादेश सिर माथे पर- सतेंद्रआप के उम्मीदवार सतेंद्र सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता ने जो जनादेश दिया, उसे सिर माथे पर लिया है। भाजपा ने धर्म और जाति पर चुनाव करवाने में सफल रहे। सरकार ने जो आदमपुर चुनाव में वायदे किए है, मुझे नहीं लगता कि सरकार इन्हें पूरा करेंगे। 2024 के चुनाव को देखकर लोगों ने भव्य को वोट दिए।यह चुनाव भावनाओं का खेल था- कुरडारामइनेलो के कुरडाराम ने कहा कि मुझे लोगों ने प्यार दिया। बालसमंद गांव मेरी उम्मीदों पर खरा उतरा। हमने इनेलो को आदमपुर में दोबारा से स्टैंड किया। यह भावनाओं का खेल था। आदमपुर की जनसमस्याओं से दोनों को कोई सरोकार नहीं था। हमनें मुद्दों पर चुनाव लड़ा। कुरडाराम ने कहा कि मैनें आदमपुर की जनता के लिए संघर्ष किया और आगे भी करता रहूंगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |