थाना खुजनेर, जिला राजगढ़ *दहेज प्रताड़ना के चलते महिला ने की आत्महत्या

थाना खुजनेर, जिला राजगढ़

*दहेज प्रताड़ना के चलते महिला ने की आत्महत्या,*
*आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले फरार आरोपिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार*

आधुनिकता के युग में भी समाज के बीच रह रहे कुछ कुपित मानसिकता के लोगों के कारण दहेज प्रथा जैसे दंश का सामना सामाजिक जनमानस को करना पड़ रहा है वहीं यह प्रथा महिलाओं के लिये एक ऐसा कुठाराघात है जिसके चलते कई वीभत्स परिणाम भी देखने में आ रहे हैं ऐसा ही एक मामला थाना खुजनेर क्षेत्रांतर्गत घटित हुआ है जहां एक महिला द्वारा दहेज मांग की असहनीय प्रताड़ना के चलते अपनी ही लीला समाप्त कर ली गई।
दिनांक 07/10/2021 को किरण पति पंकज जयसवाल उम्र 19 साल निवासी ग्राम लिंबोदा की जलने से घायल होकर शासकीय अस्पताल खुजनेर से इलाज हेतु इंदौर रेफर किया गया था जिसकी इलाज के दौरान टीचोईथराम अस्पताल इंदौर में मृत्यु होने से मार्ग क्रमांक 32 /21 धारा 174 जा फौ कायम कर जांच में लिया गया दौराने जांच महिला को प्रताड़ित करने से महिला ने आत्महत्या की थी जिस पर से अपराध क्रमांक 347/ 21 धारा 498A, 306, 34 भा द वि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया दौराने विवेचना घटना दिनांक से ही अपराध सदर के आरोपी गण घनश्याम जयसवाल नि. रामपुरिया, पंकज जयसवाल , प्रेमनारायण जयसवाल, प्रेमबाई जयसवाल सर्व निवासी ग्राम लिंबोदा घटना दिनांक से ही फरार थे
चुंकि मामला नवविवाहिता स्त्री की मृत्यु से जुड़ा हुआ था, जिला पुलिस कप्तान द्वारा मामले में तत्काल जांच को तेज करते हुए मामले से जुड़े अपराधियों की गिरफ्तारी के कड़े निर्देश दिये गये, प्रकरण में गंभीर रूप से जांच कर सूचनाकर्ता एवं परिवार जनों के कथन लिए गए जिनके द्वारा कई खुलासे किये गये, कथनों से प्रकाश में आया कि मृतिका किरणबाई की सास प्रेमबाई, ससुर प्रेम नारायण और पति पंकज सर्व नि.लिंबोदा, मामा ससुर घनश्याम जयसवाल निवासी रामपुरिया के मृतिका को दहेज के लिये परेशान करते थे साथ ही किरण बाई को दहेज में टीव्ही, मोटरसाइकिल एवं अन्य चीजों को लाने के लिये परेशान कर उसके साथ मारपीट करते थे। सम्पूर्ण मर्ग जांच के दौरान थाना खुजनेर में आरोपियो के विरुद्ध दिनांक 26/10/2021 को अपराध क्रमांक 347/2021 धारा 498-A, 306, 34 ipc का कायम कर विवेचना में लिया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद के मार्गदर्शन में विवेचना के दौरान एसडीओपी राजगढ़ के नेतृत्व में थाना खुजनेर की पुलिस टीम ने आरोपियों को तलाश कर दिनांक 14/02/2022 को आरोपिया प्रेमबाई जयसवाल नि लिंबोदा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया गया।
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में एसडीओपी सुश्री सनम बी खान, थाना प्रभारी खुजनेर रजनेश सिरोठिया, सउनि जगदीश यादव, प्रआर बिहारी, रामकैलाश दांगी, आर कपिल, आर अरशद , आर सुनील, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

  • मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
    ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :
  • उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |