चंडीगढ़ में पहली बार हुई Zero waste marriage

चंडीगढ़ स्थित एक निजी होटल में पहली जीरो वेस्ट वेडिंग हुई।स्मार्ट सिटी योजना की मदद से आयोजित इस अनोखी शादी में क्यूआर कोड से लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और शगुन भी दिया।कार्यक्रम में एक भी ऐसा सामान नहीं था,जिसमें प्लास्टिक का उपयोग किया गया हो।जिन सामानों का उपयोग हुआ,उन्हें मौके पर ही निस्तारित कर पुनर्चक्रण किया ।सजावट के लिए उपयोग किए गए फूलों को बाद में खाद बनाने के लिए भेज दिया।शहरवासियों और समाज को स्वच्छता का संदेश देने के लिए खुड्डा अलीशेर निवासी जसबीर सिंह व उनके परिवार ने अपनी बेटी मंजीत कौर की शादी को खास अंदाज में करने की योजना बनाई।

इसमें स्मार्ट सिटी और नगर निगम ने उनकी पूरी मदद की। स्मार्ट सिटी योजना की सीईओ व नगर निगम आयुक्त आनिंदिता मित्रा ने बताया कि विवाह कार्यक्रम में एकल उपयोग वाले प्लास्टिक उत्पादों का पूरा विरोध किया गया और कागज से बने सामान को बढ़ावा दिया गया।

कार्यक्रम में फ्लैक्स होर्डिंग्स और प्लास्टिक बोर्ड से बचने के लिए एलईडी स्क्रीन का प्रयोग किया गया। आयुक्त ने कहा कि सार्वजनिक कार्यक्रमों में काफी कचरा निकलता है, जिसे निस्तारित करना एक बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में यह कार्यक्रम शहरवासियों के लिए एक मिसाल है। कार्यक्रम में सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारी तैनात थे, वहीं धूल को रोकने के लिए पानी का छिड़काव किया गया था। मौके पर गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग कूड़ेदान के अलावा सभी लोगों के लिए मोबाइल शौचालय वैन का इंतजाम किया गया था।

कार्यक्रम में क्या रहा खास

प्लास्टिक की पानी की बोतल, रैपिंग और फ्लेक्स का उपयोग नहीं किया
प्राकृतिक फूलों से सजावट हुई और बाद में उन्हें खाद बनाने के लिए भेजा गया
कार्यक्रम स्थल दिव्यांगजनों के अनुकूल रहा
निगम के बर्तन भंडार से खरीदे गए स्टील के बर्तन में खाना परोसा गया
कॉफी के लिए केवल बायो-डिग्रेडेबल पर्यावरण के अनुकूल कप उपयोग में लाए गए
स्नैक्स काउंटर और खाने की मेज पर हैंड सैनिटाइजर रखे गए
खाने के स्टॉल के पास लोगों को जागरूक करते हुए संदेश लिखे गए
हर जगह गीला और सूखा कचरे डालने के लिए अलग-अलग बॉक्स रखे थे
आयोजन के बाद बचे अपशिष्ट को तत्काल साफ करवाकर निगम के वाहनों से हटाया गया

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |