बच्चे सुरक्षित; ट्रैक्टर ड्राइवर की हालत गंभीर, तेज रफ्तार में था बस चालक

करनाल: हरियाणा के जिले करनाल की जुंडला अनाज मंडी के पास 3 वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें स्कूल बस चालक की लापरवाही बताई जा रही है। स्कूल बस बच्चों को लेकर जा रही थी। इस दौरान बस की टक्कर एक ट्रैक्टर और पुलिस कर्मचारी की गाड़ी के साथ हो गई। हादसे में स्कूल बस में सवार कुछ बच्चों को चोट आई है, जबकि ट्रैक्टर चालक व पुलिसकर्मी भी घायल हैं। ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।मौके पर पहुंच कर जांच करती पुलिस।बस चालक की लापरवाही, स्पीड में थी है।हादसे में क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर।हादसे में ट्रैक्टर के हुए दो हिस्सेबस की टक्कर से ट्रैक्टर व पुलिस कर्मचारी की गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर के दो हिस्से हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्कूल बस सवार बच्चों व ट्रैक्टर चालक व जुंडला पुलिस चौकी में कार्यरत पुलिसकर्मी को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां ट्रैक्टर चालक की हालत नाजुक बनी हुई है।लापरवाही से हो सकता था बड़ा हादसासुबह जुंडला अनाज मंडी के पास हुआ बड़ा हादसा होते होते टल गया। जिस तरह से स्कूल बस, ट्रैक्टर व पुलिस कर्मचारी की गाड़ी की टक्कर हुई है। जिसमें ट्रैक्टर के दो हिस्से हो गया। कहीं ना कहीं इसमें लापरवाही रही है। इस हादसे का कारण बस चालक की लापरवाही व ओवर स्पीड का कारण बताया है। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। नहीं तो बस स्कूल बच्चों से भरी हुई थी। बच्चों की जान भी जा सकती थी।हादसे के बाद स्कूल बस का दृश्य।जुंडला चौकी इंचार्ज विकास ने बताया ने बताया कि हादसे में 2 लोगों को चोटें आई हैं। स्कूल बस चालक की लापरवाही बताई जा रही है। बस में सवार सभी स्कूली बच्चे सेफ हैं। किसी को ज्यादा चोट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |