दाखिल याचिका में नियमों की अनदेखी का हवाला, पंजाब से भी नहीं ली राय, बरनावा आश्रम में है डेरा मुखी

चंडीगढ़: याचिका में कहा गया है कि राम रहीम पंजाब को सीधे-सीधे प्रभावित करता है।रेप और हत्या के आरोपी राम रहीम की पैराेल पर जल्द ही पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में शुरू होगी। पैरोल रद करने के लिए दाखिल याचिका में हरियाणा सरकार के द्वारा नियमों की अनदेखी को आधार बनाया गया है। याचिका में कहा गया है कि हरियाणा सरकार ने राम रहीम की पैरोल देने से पहले पंजाब से भी राय नहीं ली। इन दिनों डेरा मुखी यूपी के बरनावा आश्रम में रहकर आनलाइन सत्संग में व्यस्त है।हाईकोर्ट के अधिवक्ता एचसी अरोड़ा ने याचिका में आरोप लगाया है कि हरियाणा सरकार ने राम रहीम को पैरोल देते हुए नियमों की अवहेलना की है।इन नियमों की अनदेखीनियमों के अनुसार पैरोल पाने वाला व्यक्ति जहां रूकता है वहां के जिलाधिकारी से राय ली जाती है, लेकिन राम रहीम के मामले में इस नियम की अनदेखी की गई। याचिका में कहा गया है कि राम रहीम पंजाब को सीधे-सीधे प्रभावित करता है। बावजूद इसके पैरोल से पहले हरियाणा ने पंजाब सरकार की राय नहीं ली।नहीं कर सकता ऑनलाइन सत्संगपैरोल मिलने के दौरान कुछ शर्तें रखी जाती हैं। साथ ही लोकल पुलिस को पैरोल पाने वाले पर नजर रखने की हिदायत दी जाती है। मोबाइल व अन्य संचार के माध्यम के प्रयोग पर भी रोक की शर्त रखी जाती है लेकिन राम रहीम ऐसा नहीं कर है, वह इंटरनेट पर गाने गा रहा है। इन नियमों का हवाला देते हुए याचिका में पैरोल रद करने की मांग की गई है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |