कर्नाटक के इंजीनियरिंग छात्र को 5 साल की कैद…

कर्नाटक की बेंगलुरु स्थित एक विशेष कोर्ट ने एक इंजीनियरिंग छात्र को 5 साल की जेल की सजा सुनाई है। बेंगलुरु की सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने सोमवार को बताया कि सोमवार को कहा कि बेंगलुरु के कचरकनहल्ली का रहने वाला इंजीनियरिंग छात्र फैज रशीद फरवरी 2019 से जेल में बंद है। वह इंजीनियरिंग के तीसरे सेमेस्टर का छात्र है। उसे पुलवामा हमले को लेकर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट लिखने पर गिरफ्तार किया गया था। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 40 जवान शहीद हो गए थे। फैज रशीद ने उनकी शहादत का जश्न मनाया था।

रशीद का फोन जब्त कर पुलिस ने उसकी फोरेंसिक जांच कराई थी। इसके बाद उसके खिलाफ भादंवि की धारा 153 ए (धर्म के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी भड़काना), 124 ए (देशद्रोह), 201 (सबूत नष्ट करना) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) कानून की धारा 13 के तहत दायर किया गया था।

पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले की एक बस पर 14 फरवरी 2019 को आतंकी हमला किया गया था। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार से बस को टक्कर मारी थी। काफिले में 78 बसें थीं। इसके जरिए 2,500 सीआरपीएफ जवान जम्मू से श्रीनगर जा रहे थे।

गृह मंत्रालय ने अप्रैल 2019 में पुलवामा हमले के मास्टरमाइंड को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत ‘आतंकवादी’ घोषित किया था। 11 अप्रैल, 2022 को जारी अधिसूचना में कहा गया था कि जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी मोहिउद्दीन औरंगजेब आलमगीर पुलवामा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के काफिले पर हमले का मुख्य साजिशकर्ता था।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |