AQI पहुंचा 228; आंखों में जलन और घुटने लगा दम, कैथल-कुरुक्षेत्र भी रेड जोन में शामिल

अंबाला: हरियाणा के अंबाला की आबोहवा दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। शाम के वक्त आंखों में जलन और दम घुटने लगा है। मंगलवार सुबह अंबाला का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 228 और PM2.5 का आंकड़ा 82 से 371 तक पहुंच गया है, जोकि खराब श्रेणी में है। इन दिनों अंबाला येलो और रेड जोन में शामिल है।इसकी वजह से स्वस्थ व्यक्ति को भी आंखों में जलन व एलर्जी, गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत और जुकाम जैसी दिक्कत शुरू हो गई हैं। अगर अंबाला के साथ लगते जिलों की बात करें तो कैथल और कुरुक्षेत्र में स्थिति और भी बिगड़ी हुई है। कुरुक्षेत्र का AQI 270 तथा कैथल का AQI 365 दर्ज किया गया है। साथ लगते पंचकूला की स्थिति काफी संतोषजनक है। यहां मंगलवार सुबह 60 AQI दर्ज किया गया है।अंबाला-दिल्ली हाईवे पर पराली में लगाई आग।आतिशबाजी और पराली का धुआं मुख्य वजहइन दिनों हवा में प्रदूषण की बड़ी वजह दिवाली में आतिशबाजी और धान के अवशेषों में आग लगाने से उठने वाला धुआं है। भले ही अंबाला में धान के अवशेषों में आग लगाने के मामले पिछले साल की तुलना में कम दर्ज हुए हैं, लेकिन स्थिति अभी भी चिंताजनक है। आंकड़े के अनुसार अंबाला में अभी तक पराली में आग लगाने के 163 केस आए। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 69 किसानों से चालान कर 1.72 लाख रुपए जुर्माना वसूल किया है।नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स।जानिए क्या होता है PM 10 और PM 2.5नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के मुताबिक PM 10 में ऐवरेज AQI 154 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पाया गया है। जबकि PM 2.5 में ऐवरेज 228 पाया गया। PM 2.5 के छोटे कण जिनका व्यास 2.5 माइक्रो मीटर या कम होता है। ये कण ठोस या तरल रूप में हवा में रहते हैं और धूल, गर्द व धातु के सूक्ष्म कण होते हैं।वहीं, PM 10 यानी पार्टिकुलेट मैटर वो कण हैं जिनका व्यास 10 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर रहता है। जब इन कणों का स्तर बढ़ता है तो आंखों में जलन, गले में दिक्कत व सांस लेने में परेशानी होने लगती है। फैक्ट्रियों का धुआं भी इसके लिए जिम्मेदार है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |