सतनाली बस स्टैंड पर वारदात; झपटमार महिला मौके पर काबू, केस दर्ज

महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ के गांव सतनाली में लोहारु टी पाइंट बस स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठी कोटपूतली निवासी एक महिला की सोने की चेन तोड़ ली गई। थाना सतनाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।कोटपूतली निवासी गायत्री देवी ने बताया कि रविवार को वह रोडवेज बस के द्वारा कोटपूतली से अपनी ससुराल लोहारू जा रही थी। बस सतनाली तक थी। जब वह सतनाली के लोहारू टी पाइंट बस स्टैंड पर बस के इंतजार मैं बैठी हुई थी। उसी समय लगभग एक महिला ने पीछे से उसके गले से ढाई तोला की सोने की चेन तोड़ ली। उसने शोर मचाया। मौके से भाग रही महिला को लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया।सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। लेागों ने पकड़ी गई महिला को पुलिस को सौंपा। पूछताछ में महिला ने अपना नाम बबली निवासी छुछकवास ​​​​​बताया। इसके दो अन्य साथी होने की बात सामने आई है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आग की कार्रवाई जारी है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |