डॉ. सलाल को शोध श्रेणी में मिला फेलोशिप अवॉर्ड, यह सम्मान पाने वाले 24वें भारतीय नेत्र विशेषज्ञ

सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर के लाल ने अमेरिका में जिले का माना बढ़ाया है। डुमरियागंज तहसील के बढ़नीचाफा नगर पंचायत के मोहम्मद नगर निवासी डॉ. सलाल को अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय कैलीफोर्निया में रिसर्च फेलोशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया है।मोहम्मद इदरीश के बेटे डॉ. सलाल गलगोटिया विश्वविद्यालय से नेत्र रोग विशेषज्ञ में परास्नातक की शिक्षा ले रहे हैं। उन्हें यूएसए के सेंट डियागो में उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर रिसर्च फेलोशिप दी गई है। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में अमरीकन अकाडमी ऑफ आपटो मैट्री की एजुकेशन टीम की कोऑर्डिनेटर डॉ. इवा कोगूक्यूक ने डा. सलाल को यह सम्मान दिया है।उनकी इस उपलब्धि से न केवल गांव बल्कि जनपद का नाम विश्व पटल पर रोशन हुआ है। डा. सलाल भारत के 24वें शोधार्थी हैं, जिन्होंने फेलोशिप अवार्ड हासिल करने में सफलता पाई है। उनकी इस उपलब्धि पर विधायक सैय्यदा खातून, राम कुमार, चिंकू यादव, मलिक इरफ़ान, मलिक मारुफ और पप्पू मलिक ने बधाई दी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |