सलाम के नजराने के बाद उर्स के कार्यक्रम की हुई शुरूआत

बरेली: दरगाह शाहदाना वली के उर्स पर पेश किया संदल। सलाम के नजराने के बाद उर्स के कार्यक्रम की हुई शुरूआत।बरेली स्थित कुतबे बरेली हजरत शाहदाना वली के उर्स पर मजार-ए-मुबारक पर अकीदतमंदों द्वारा संदल पेश किया गया। सलाम के नजराने के बाद उर्स के कार्यक्रम की शुरुआत हुई।इसी कड़ी में सर्व भारतीय सेवा समिति अध्यक्ष शारिक अली खां, कैंट अध्यक्ष मिर्जा शाहाब बेग, शाहजेब अली खान, निजाम खां उर्फ गुड्डू, आफताब मियां, नवजोत सिंह, मिर्जा मुकर्रम बेग, निसार पहलवान, उर्फी खां, अनस खान, रिंकू ने दरगाह शाहदाना वली पर चादर व गुलपोशी कर हिंदुस्तान में अमन व भाईचारे के लिए खुसूसी दुआ की। जिसके बाद दरगाह के मुतावल्ली अब्दुल वाजिद खां बब्बू मियां ने सभी की दस्तारबंदी कर हौसला अफजाई की।जायरीन के लिए लंगर के इंतजामउर्स के अवसर पर शाहदाना वली दरगाह पर आने वाले जायरीन के लिए लंगर का इंतजाम जारी रहा। असर की नमाज के बाद चांद मियां अशरफी ने मिलाद का नजराना शाहदाना वली की बारगाह में पेश किया।रात 9 बजे दूर दराज से आए फनकार इरफान सलीम मेरठ, मोबिन नियाजी बरेली, शब्बू नियाजी बरेली, शाबेज साबरी बरेली ने शाहदाना वली सरकार की शान में कलाम पेश किए।इन्होंने की व्यवस्थाकुल की व्यवस्था देखने वालों में मुख्य रूप से हाजी अबरार खां, युसूफ इब्राहिम, गफूर पहलवान, वसी वारसी, जफर अली,इरफान रजा, अब्दुल सलाम नूरी, भूरा साबरी, जावेद खां, शान खां,जर्दब साबरी, गुफरान दानाई, गुल्लन खां,9सलीम रजा कादरी, सलीम रजा सईद अहमद, आदि सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी वसी अहमद वारसी ने बताया कि 30 अक्टूबर रात 9:00 बजे से महफिले-ए-समा का आयोजन होगा जो देर रात तक चलेगा।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |