28 से 31 अक्टूबर तक नॉनस्टॉप दौड़ेगी बसें, परिचलाक को यात्री के रूट से गुजरने की छूट

सीतापुर: छठ पूजा को लेकर सीतापुर डिपो ने बनाया स्पेशल प्लान।सीतापुर में दीवाली के बाद परिवहन विभाग ने छठ पूजा के लिए यात्रियों ने विशेष सुविधा का प्रबंध किया है। परिवहन विभाग ने दिल्ली और अन्य शहरों से छठ पूजा पर घर आने वालों यात्रियों को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए 28 से 31 तक बसों के रुट को बढ़ाया है।छठ पूजा पर बस से अपने घर जाते लोग।एआरएम ने बताया कि कई बड़े रूटों पर सीधे यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की सुविधा दी गई है। छठ पूजा पर जा रहे यात्रियों को इससे काफी सुविधा हो रही है।31 अक्टूबर तक चलेगी सुविधापरिवहन विभाग ने दिल्ली आने और जाने वाली 18 बसों के रूट को बढ़ाया है। एआरएम रोडवेज राकेश कुमार का कहना है कि इन रूट के बस परिचालकों को यह भी छूट दी गयी है कि डिपो से जिस भी जिले की सवारियां मिले, बस को उसी रूट से ले जाएं। एआरएम ने बताया कि दिल्ली से सोनौली बॉर्डर तक सीधे बस मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। यह सुविधा छठ पूजा को देखते हुए यात्रियों के लिए सुविधा शुरू हुई है।बॉर्डर तक यात्रियों को पहुंचा रही बसें28 से 31 अक्टूबर तक यात्रियों को गोरखपुर, बलिया, दिल्ली, सोनौली, फैजाबाद, आजमगढ़ बॉर्डर तक सीधी बस सेवा की सुविधा मिल रही है। एआरएम ने बताया कि पूर्वांचल में छठ पूजा का विशेष महत्व है। दिल्ली से पूर्वांचल के जनपदों के लिए बस की सुविधा प्रत्येक डिपो से की जा रही है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |