छठ पूजा के चलते बदला रहेगा यातायात, दोपहर 3 बजे से लागू होगा डायर्वजन

कानपुर: ट्रैफिक संभालने के लिए ट्रैफिक कर्मी और थानों की फोर्स भी तैनात की गई है।छठ पूजा पर शहर के यातायात में बदलाव किया गया है। छठ घाटों पर लगने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने डायवर्जन का फैसला लिया है। लोगों को ट्रैफिक में समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए घरों से समय से निकलने की सलाह दी गई है। DCP ट्रैफिक के मुताबिक डायवर्जन रविवार दोपहर 3 बजे से सोमवार तड़के चार बजे तक के लिए लागू किया गया है।इस प्रकार बदला रहेगा ट्रैफिक-सरसैया घाट चौराहा से वाहन सरसैया घाट की तरफ नहीं जाएगा-पांडु नगर चौराहा से शास्त्री नगर की तरफ कोई भी बड़ा वाहन नही जाएगा। यह वाहन रेव थ्री, गुटैया क्रॉसिंग से होकर निकलेंगे।-CTI तिराहा से रतनलाल नगर की ओर कोई भी भारी वाहन नहीं जाएगा। यह दादा नगर से बाईपास होकर निकलेंगे।-विजय नगर चौराहा से पनकी नहर की तरफ वाहन नो इंट्री प्वाइंट से आगे नहीं जाएगा। ऐसे वाहन दादानगर पुल से होते हुए निकलेंगे।-कल्याणपुर जीटी रोड क्रॉसिंग की तरफ से भारी वाहन भाटिया तिराहा की तरफ नही जाएंगे। यह वाहन जीटी रोड रावतपुर होते हुए निकलेंगे।-न्यू ट्रांसपोर्ट की तरफ से विजय नगर की ओर आने वाले वाहन पनकी पड़ाव से बाईपास की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।-गंगा बैराज चौराहा से कर्बला चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। वाहन सिंहपुर होते हुए निकलेंगे।-कर्बला चौराहा से कोई भी वाहन गंगा बैराज की तरफ नहीं जाएंगे।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |