गांधी जी की तस्वीर हटाने वाले केजरीवाल को गुजरात में वोट मांगने का अधिकार नहीं : गहलोत

वडोदरा | राजस्थान के मुख्यमंत्री और गुजरात कांग्रेस के मुख्य निरीक्षक अशोक गहलोत ने भाजपा और आप पर कड़े प्रहार किए| उन्होंने भाजपा पर संविधान की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश का लोकतंत्र आज खतरे में है| आप प्रहार करते हुए गहलोत ने कहा कि गांधी जी की तस्वीर हटाने वाले अरविंद केजरीवाल को गुजरात में वोट मांगने का अधिकार नहीं है| गुजरात कांग्रेस के प्रभारी रघु शर्मा और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की उपस्थिति में वडोदरा में पत्रकार परिषद में अशोक गहलोत ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि वह कभी भी चुनाव का ऐलान कर सकता था, लेकिन उसे रोका गया है| चुनाव आयोग जान बूझकर गुजरात चुनाव का ऐलान ना करके एक नई परंपरा शुरू की है| उन्होंने कहा कि गुजरात में सत्ता के विरोध में जबर्दस्त लहर चल रही है, जिसका असर भाजपा की गौरव यात्रा पर हो रहा है| आगामी चुनाव जीतकर कांग्रेस सरकार बनाएगी और गुजरात में भाजपा के 27 वर्ष के कुशासन का अंत करेगी| उन्होंने कहा कि भाजपा संविधान की धज्जियां उड़ा रही है| आज देश का लोकतंत्र खतरे में है| कोई पत्रकार अगर सरकार के खिलाफ लिखता है तो उसे जेल भेज दिया जाता है| भाजपा ने मीडिया को डरा-धमकाकर अपने वश में कर रखा है| कांग्रेस ने कभी भी बदले की भावना से काम नहीं किया| अशोक गहलोत ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं, जिसमें वह ‘नफरत छोड़ो, प्यार-मुहब्बत से रहने’ का संदेश दे रहे हैं| गुजरात समेत देशभर में महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं| गुजरात में पहले से उद्योग हैं, लेकिन राज्य सरकार की वजह से कर्मचारी पीड़ित हैं| गुजरात में कांग्रेस सत्ता में आई तो पुरानी पेंशन योजना लागू करेगी| गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से पूरे देश में 10 लाख का स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने का अनुरोध करते हुए कहा कि विश्व के अनेक देशों में ऐसी स्वास्थ्य योजनाएं कार्यरत हैं| उन्होंने कहा कि गुजरात में सत्ता में आने के साथ ही कांग्रेस ने जो 11 वादे किए हैं, उसे पूरा करेंगे| नरेन्द्र मोदी ने कई वादे किए थे, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया| आदर्श गांव, स्मार्ट सिटी इत्यादि पर आज चर्चा नहीं होती| भाजपा की करनी और कथनी काफी अंतर है| अशोक गहलोत ने कहा कि गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद नहीं है| अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मित्र हैं और पीएम मोदी स्टाइल में ही वह बोलते हैं| गांधी जी की तस्वीर हटाने वाले अरविंद केजरीवाल को गांधी के गुजरात में वोट मांगने का अधिकार ही नहीं है| आगामी चुनाव में गुजरात की जनता केजरीवाल को इसका जवाब देगी| राजस्थान के मुख्यमंत्री ने कहा कि अमित शाह ने पिछले चुनाव 150 सीटों की बात की थी, लेकिन भाजपा 99 पर सिमट कर रह गई थी| उस वक्त भी विकास पागल था और आज भी है| पीएम मोदी के लगातार गुजरात दौरे पर गहलोत ने कहा कि उन्हें गुजरात में ही पीएमओ खोल देना चाहिए| सत्ता के अहंकार में डूबी भाजपा सरकार बेरोजगारी, महंगाई जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा नहीं करना चाहती| ऐसे मद्दों पर चर्चा करने के बजाए अरविंद केजरीवाल ने भी भगवान का नाम लेकर नई चर्चा छेड़ दी है| केजरीवाल भी भाजपा के नक्शेकदम पर चल रहे हैं|

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |