39 पोस्टरों में समेटा सरदार पटेल का स्वतंत्रता संघर्ष; BHU विश्वनाथ मंदिर में प्रदर्शनी

वाराणसी: BHU के विश्वनाथ मंदिर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जीवनी बताई गई है। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की 127वीं जयंती है। इसे लेकर वाराणसी में लौह पुरुष जयंती साप्ताहिक समारोह शुरू हो गए हैं। काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में सरदार की पोस्टर प्रदर्शनी लगाई गई है। कुल 39 पोस्टरों पर उनका जीवन और दर्शन दोनाें दिखाया गया है। वहीं, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में आज से संगोष्ठी कार्यक्रम चल रहा है।काशी हिंदू विश्वविद्यालय स्थित विश्वनाथ मंदिर परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की 127वीं जयंती पर पोस्टर का अवलोकन करतीं दक्षिण भारतीय पर्यटक।BHU के राष्ट्रीय सेवा योजना से जुडे़ छात्रों की ओर से यह प्रदर्शनी लगाई गई है। इसमें सरदार जी के जीवन और आजादी के संघर्ष से जुड़े कुल 39 पोस्टर और फोटो लगाए गए हैं। इस पोस्टर को देखने के लिए विश्चनाथ मंदिर में छात्रों और दक्षिण भारत से आए पर्यटकों की भीड़ भी है। BHU के रजिस्ट्रार और चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह ने पोस्टर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।सरदार पटेल के जीवन संघर्ष पर आधारित पोस्टर को देखती महिला।पक्के इरादे वाले नायक थे पटेलअरुणोदय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर विश्वनाथ शर्मा ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल एक दूरदृष्टि और पक्के इरादे वाले राष्ट्र नायक थे। NSS-BHU के कोआर्डिनेटर डॉ. बाला लखेंद्र ने कहा कि 30 अक्टूबर को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व और राष्ट्रीय एकता विषय पर निबंध प्रतियोगिता कराई जा रही है। यह पूरा आयोजन विश्वविद्यालय स्थित राष्ट्रीय सेवा योजना भवन में किया जाएगा।सरदार में कौटिल्य की कूटनीति और शिवाजी वाली दूरदर्शिता थामहात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के इतिहास विभाग में सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर संगाेष्ठियां हुईं। मानविकी संकाय के प्रमुख प्रो. योगेंद्र सिंह ने कहा कि सरदार वल्लभ में कौटिल्य की कूटनीतिज्ञता और शिवाजी की दूरदर्शिता थी। वह सिर्फ गुजरात के सरदार ही नहीं, बल्कि हर भारतीयों के हृदय के सरदार थे। मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उनके सम्मान में गुजरात में 240 मीटर ऊंची स्टैचू ऑफ यूनिटी ऊंचाई बनाई गई। इसके बाद अहमदाबाद हवाई अड्डे का नामकरण सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र रखा गया। कार्यक्रम में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |