राहुल गांधी बोले- भाजपा और टीआरएस एक सिक्के के दो पहलू, दोनों लोकतंत्र के खिलाफ

हैदराबाद। कांग्रेस की भारत जोड़ों यात्रा वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में निकल रही है। इस दौरान तेलंगाना के नारायणपेट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर खरीद फरोख्त कर सरकारों को गिराने का आरोप लगाया है। राहुल गांधी का कहना है कि दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्य के खिलाफ है और पैसे की राजनीति में लिप्त है।
राहुल गांधी ने कहा कि लोगों को यह समझाने की जरूरत है कि टीआरएस और बीजेपी दोनों एक ही हैं। टीआरएस दिल्ली में बीजेपी की मदद करती है और बीजेपी तेलंगाना में टीआरएस की मदद करती है। दोनों ही पार्टियां लोकतंत्र के खिलाफ हैं और पैसे की राजनीति में लिप्त है। ये विधायकों को खरीदकर पैसे की राजनीति करते हैं। बता दें कि, केसीआर की पार्टी टीआरएस के चार विधायकों को खरीदने की कोशिश का पुलिस ने भंडाफोड़ किया और इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, टीआरएस के जिन विधायकों को खरीदने की कोशिश की गई है उनमें पायलट रोहित रेड्डी, रेगा कंथाराव, गुववाला बलाराजू, बीरम हर्षवर्धन शामिल हैं।
इसके बाद टीआरएस ने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी हमारे चार विधायकों को तोड़ने का प्रयास कर रही है और ऐसा करने वालों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया है। उन्होंने कहा टीआरएस के विधायक बिकने वाले नहीं हैं। टीआरएस की ओर से खरीद-फरोख्त के आरोपों भाजपा ने पलटवार किया। भाजपा नेता जी किशन रेड्डी ने इन आरोपों का खडंन किया और कहा कि यह टीआरएस के डर को दर्शाता है और उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीशों द्वारा जांच की मांग की। बीजेपी का उन तीन लोगों से क्या संबंध है, जिन्होंने कहा था कि 100 करोड़ रुपये दिए जाएंगे? एक विधायक के चले जाने से क्या टीआरएस सरकार गिर जाएगी?
राहुल गांधी के नेतृत्व वाली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार को तेलंगाना के नारायणपेट जिले के येलिगंदला से फिर से शुरू हुई और इसके 23.3 किलोमीटर की दूरी तय करने की उम्मीद है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुक्रवार रात को महबूबनगर में रुकेगी। राज्य में यात्रा का यह तीसरा दिन है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को मकथल की श्री बालाजी फैक्टरी में रात्रि विश्राम लेने से पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने 26.7 किलोमीटर की दूरी तय की। सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले यात्रा तेलंगाना के नौ लोकसभा और 19 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। चार नवंबर को यात्रा एक दिन का विराम लेगी।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |