वाराणसी में तीन शोहदों को पकड़ कर पुलिस ने दर्ज कराया मुकदमा

वाराणसी: वाराणसी में मंदिर और कोचिंग आने-जाने वाली लड़कियों के साथ ही गांव की महिलाओं पर छींटाकशी के आरोप में शुक्रवार को तीन शोहदों को तीन अलग-अलग थानों की एंटी रोमियो टीम ने गिरफ्तार किया है। मिर्जामुराद, जंसा और लोहता थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।मंदिर के समीप खड़ा था शोहदाजंसा थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि दीनदासपुर स्थित धगंणवीर बाबा मंदिर के समीप एक युवक खड़ा होकर आने-जाने वाली लड़कियों पर छींटाकशी कर रहा है।मिर्जामुराद थाने की पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया शोहदा।इस सूचना के आधार पर दरोगा राघव राय के साथ हेड कांस्टेबल रामजीत यादव और कांस्टेबल रीता उत्तम घटनास्थल पर पहुंची। छींटाकशी के आरोप में दीनदासपुर निवासी 26 वर्षीय सुनील उर्फ नाटे केशरी को गिरफ्तार किया गया है।कोचिंग जाने वाली लड़कियों को करता था परेशानमिर्जामुराद थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि साधु की कुटिया अंडरपास के नीचे से कोचिंग के लिए आने-जाने वाली लड़कियों को देखकर एक युवक द्वारा छींटाकशी करने की शिकायत मिली थी।लोहता थाने की पुलिस द्वारा अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया आरोपी।शिकायत के आधार पर दरोगा बलराम पाठक के साथ कांस्टेबल स्वदेश कुमार और रुचि सिंह व विनीता सिंह को मौके पर भेजा गया। छींटाकशी के आरोप में मौके से भुअलापुर गांव निवासी 28 वर्षीय अरविंद कुमार को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।गांव में कर रहा था अश्लील टिप्पणीलोहता थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी को सूचना मिली थी कि हरपालपुर गांव में एक युवक रास्ते से आ-जा रहीं महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी कर रहा है। सूचना के आधार पर दरोगा शिल्पी पांडेय और कांस्टेबल अरुण कुमार, रेखा व मोनी वर्मा की टीम हरपालपुर गांव पहुंची। पुलिस ने मौके से ऊंचगांव निवासी सुरेश कुमार को गिरफ्तार किया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |