डेंगू प्रकोप : सिपाही समेत कई लोगों की मौत

लखनऊ | सरकारी से लेकर निजी अस्पताल बुखार व डेंगू मरीजों की वजह से फुल चल रहे हैं। लखनऊ में अलग-अलग इलाकों से डेंगू के 23 मरीज मिले। इनमें से कई भर्ती हैं। बाकी मरीज दवा लेकर घर पर हैं। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि चंदननगर में 5, सिल्वर जुबली में 1, इंदिरानगर में 4, चिनहट में 3, अलीगंज में 4 सरोजनीनगर में 3, मोहनलालगंज में 1, एनके रोड में 2 केस पाए गए। करीब 1400 घरों एवं आस-पास मच्छरजनित स्थितियों का सर्वेक्षण किया गया। तीन घरों में मच्छरजनित स्थितियां पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया।
गोंडा जिले में डेंगू के बढ़ते मामलों के साथ ही इसकी जांच के नाम पर निजी पैथालॉजी संचालक अपनी तिजोरी भरने में जुट गए हैं। जिम्मेदारों की उदासीनता से डेंगू की जांच के एवज में मरीजों से 1500 से 2000 रुपया तक की धनराशि वसूली जा रही है। मरीजों की जेब में डाका डालने के साथ ही निजी संचालक न्यून्तम छह घंटे में तैयार होने वाली एलाइजा रिपोर्ट भी मात्र दो घंटे में तैयार कर दे रहे हैं। डेंगू की जांच के साथ ही प्लेटलेट्स की जांच के नाम पर भी पूरी तरह मनमानी हो रही है। दूसरी तरफ इसकी रोकथाम के लिए जिम्मेदार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निजी पैथालॉजी संचालकों की मनमानी को रोकने में पूरी तरह उदासीन बने हैं।
युवक ने दम तोड़ा
सीतापुर जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। बिसवां इलाके के एक युवक की बुखार से लखनऊ में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि युवक को डेंगू संक्रमण हुआ था। स्वास्थ्य विभाग डेंगू से मौत की जानकारी से इंकार कर रहा है। जिला अस्पताल में डेंगू के दो नये मरीज सामने आए हैं। इन मरीजों को डेंगू वार्ड में भर्ती कराकर इलाज शुरू करवा दिया गया है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |