सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा, लगातार जिले में आवारा कुत्ते कर रहे हमला

हापुड़: कोतवाली इलाके के मोहल्ला बुर्ज में आवारा कुत्ते ने 4 वर्षीय बच्चे पर हमला बोल दिया। जिसमें परिजनों ने किसी तरह बच्चे को कुत्ते से बचाया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। वहीं बच्चे को उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया।चिकित्सक कर रहे बच्चे का उपचारशहर में कुत्तों का आतंक है। आये दिन कुत्तों के काटने के मामले सामने आते हैं। जिसके चलते लोग गढ़ रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हापुड़ में रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को शहर के मोहल्ला बुर्ज निवासी चार वर्षीय इब्राहिम घर से बाहर खेलने के लिए जा रहा था। तभी वहां से एक आवारा कुत्ता गुजरा तो उसने हमला बोल दिया। जिसमें बच्चे के सिर पर कुत्ते के पंजे लग गए। बच्चे ने शोर मचाया और परिजन दौड़े हुए आए। बच्चे को कुत्तों से बचाया गया। बाद में परिजनों ने बच्चे का चिकित्सकों से उपचार कराया। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मोहल्ले वासियों ने आवारा कुत्तों को पकड़ने की मांग नगर पालिका से की है।50 से अधिक मरीज आ रहे सामनेहापुड़ में कुत्ते काटने के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। एकाएक मामलों में बढ़ोत्तरी हो गई। सीएचसी हापुड़ में रोजाना 50 से अधिक लोग कुत्ते काटे के इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल में पहुंच रहे हैं। रेबीज का इंजेक्शन कतार में लगकर लगाये जा रहे हैं।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

उत्तर प्रदेश की जेलों में 100 से अधिक कैदी जमानत मिलने के बावजूद क्यों हैं बंद? सुप्रीम कोर्ट ने दिए सख्त आदेश     |     सोनिया गांधी की नई किताब से खुला बड़ा राज, संजय गांधी की मौत के बाद मेनका से क्यों हुआ था विवाद     |     इंदौर में चाय कारोबारी का बेटा लग्जरी कार से कोकीन की डिलीवरी करने पहुंचा, पुलिस ने 30 हजार की ड्रग्स के साथ दबोचा     |     मध्य प्रदेश हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश, राज्य सूचना आयोग में रिक्त पदों को जल्द भरने के लिए मुख्य सचिव को आदेश     |     छिंदवाड़ा और पांढुर्णा में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ड्रोन की मदद से पकड़े गए अवैध शराब के अड्डे— 9 लाख से अधिक का माल जब्त     |     धार के दसाई में पारंपरिक ‘गाय गोहरी’ पर्व की धूम, मन्नत पूरी होने पर जमीन पर लेटे लोग— परम्परा देख रह जाएंगे दंग     |     मध्य प्रदेश के बड़े शहरों में बेपटरी हुई ट्रैफिक व्यवस्था, ट्रैफिक पुलिस के खाली पदों को भरने के लिए एसएएफ जवानों की होगी तैनाती     |     कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘दिवाली और ईद’ वाले बयान पर सियासी घमासान, बीजेपी नेताओं ने बोला तीखा हमला     |     कूनो में चीतों की मौत के बीच डायरेक्टर के बगावती तेवर, प्रशासनिक व्यवस्था और ट्रांसफर सिस्टम पर कसा तंज     |     नर्मदा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार को ट्रक ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत— विधायक पहुंचे अस्पताल     |